फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers demand for joining

अवशेष पदों पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Wed, 03 Feb 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
teachers demand for joining
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते 69 हजार शिक्षक भर्ती के आवेदक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत अवशेष आरक्षित वर्ग के पदों पर नियुक्ति के लिए बुधवार को अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस इस दौरान अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को सौंपे ज्ञापन में अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों ने बताया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन किया था। दो चरणों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के 1100 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मांग की गई कि रिक्त पदों के लिए अगले चरण की काउंसिलिंग कराई जाए, जिससे कि भर्ती प्रक्रिया की अर्हता रखने वाले अन्य अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पाने का मौका मिल सके। ज्ञापन देने वालों में अमित कुमार, संतोष कुमार, राहुल कुमार, गोविंद सिंह, विनय कुमार, सुनील कुमार, सचिन कुमार, शशि, विनय कुमार, रमेश कुमार आदि अभ्यर्थी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed