फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers absent sallary deduction

बीएसए ने दो शिक्षक और चार शिक्षामित्रों का काटा वेतन

Fri, 04 Mar 2022 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
teachers absent sallary deduction
मैनपुरी। बीएसए कमल सिंह ने बृहस्पतिवार को सुल्तानगंज विकास खंड के चार परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो शिक्षक और चार शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीएसए ने नो वर्क नो पे के तहत शिक्षकों का एक दिन वेतन और शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बीएसए बृहस्पतिवार की सुबह 9:25 बजे सुल्तानगंज विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय तिसौली पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान शिक्षक ओमेंद्र कुमार सिंह, अवनींद्र कुमार और शिक्षामित्र राजेश् कुमार, पिंकी अनुपस्थित मिले। बीएसए ने यहां प्रार्थना सभा में भाग लिया। इसके बाद बीएसए 9:50 बजे प्राथमिक विद्यालय नगला शंभु पहुंचे। निरीक्षण के समय सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। बच्चों से बीएसए ने सवाल-जवाब किए जिस पर बच्चों ने अच्छा जवाब दिया। मिड डे मील के सामान की भी अच्छी गुणवत्ता मिली इस पर बीएसए ने यहां तैनात स्टाफ को धन्यवाद बोला। यहां से बीएसए 10:15 बजे प्राथमिक विद्यालय जरामई पहुंचे। यहां निरीक्षण के समय शिक्षामित्र सुनीता देवी और गिरीश कुमार अनुपस्थित मिले। यहां बीएसए को पठन-पाठन संतोषजनक मिला। इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय सुन्नामई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद मिले। यहां प्रेरणा तालिका में बच्चों के स्तर को अंकित नहीं किया गया था। इस पर बीएसए बच्चों के स्तर पर टिक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed