{"_id":"600dbb3a8ebc3e2f853c6015","slug":"teacher-will-continue-the-job-in-his-district-kasganj-news-agr477877741","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म: 735 शिक्षकों का अपने घर जाकर नौकरी करने का सपना हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म: 735 शिक्षकों का अपने घर जाकर नौकरी करने का सपना हुआ पूरा
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत 735 शिक्षकों का अपने घर जाकर नौकरी करने का सपना पूरा होने जा रहा है। शासन ने शिक्षकों के कार्य मुक्त किए जाने एवं नए जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। शासन से मिले निर्देश के बाद विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
शासन ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया को लगभग एक साल पहले खोल दिया था।
इसके बाद शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किए। विभाग ने स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद 735 शिक्षकों को पात्र पाया लेकिन कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन लग जाने के बाद प्रक्रिया रुक गई। जिससे शिक्षकों में मायूूूूूसी छा गई लेकिन सरकार ने स्थानांतरण के लिए फिर से नवंबर माह में प्रक्रिया को शुरू कर दिया।
इसके बाद विभाग ने फिर से शिक्षकों के स्थानांतरण के सूची शासन को भेज दी। इसके बाद से शिक्षक अपने स्थानांतरण के लिए इंतजार कर रहे थे। शासन से शिक्षकों के स्थानांतरण को तो हरी झंडी कुछ दिन पहले ही दे दी थी, लेकिन प्रक्रिया के लिए कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया था, जिससे शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं हो पा रहा था। अब शासन ने स्थानांतरण के लिए 27 व 28 जनवरी को कार्यमुक्त करने के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। स्थानांतरित होकर जाने वाले शिक्षकों को अपने जनपद में जाकर 29 व 30 जनवरी को ज्वाइनिंग करनी होगी। इसके साथ ही पदस्थापना की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए शासन से जो दिशा निर्देश मिले हैं उसके आधार पर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। निर्धारित तिथि तक शिक्षकों को रिलीव कर दिया जाएगा। -अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी