फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher wants to fourth marry two wives plead with police for justice in agra

आगरा: शिक्षक करना चाहता है चौथी शादी, दो पत्नियों ने लगाई पुलिस से गुहार, हैरान करने वाली बताई वजह

Mon, 09 May 2022 12:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 May 2022 12:19 AM IST
सार

परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को बहुविवाह के दो अजब मामले सामने आए। एक मामले में शिक्षक को चौथी शादी करने से रोकने के लिए उसकी पत्नियों ने गुहार लगाई। दूसरे मामले में 60 साल के बुजुर्ग पर तीसरी शादी करने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
teacher wants to fourth marry two wives plead with police for justice in agra
परिवार परामर्श केंद्र पर शिकायतें सुनते काउंसलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पति को चौथी शादी करने से रोकने के लिए पहली दो पत्नियों ने न्याय की गुहार लगाई है। पत्नियों का कहना है कि पति वंश बढ़ाने के नाम पर शादियां करता जा रहा है। एक दो नहीं अब वह चौथी शादी करना चाहता है। ऐसे में उनका क्या होगा। पीड़ित महिलाओं ने पहले महिला आयोग में इसकी शिकायत की। उसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। ऐसा ही दूसरा मामला बिचपुरी का मामला सामने आया है। जहां 60 साल के बुजुर्ग पर उसकी पत्नियों ने तीसरी शादी करने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में काउंसलिंग चल रही है।

विज्ञापन

 
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि फतेहपुर सीकरी निवासी शिक्षक की पहली शादी 20 साल पहले शाहगंज की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी के पांच साल तक कोई बच्चा न होने पर घरवाले और पति ताने मारने लगा। इसके बाद परेशान होकर पत्नी ने छोटी बहन बुआ की बेटी से उसकी शादी करा दी। उसके भी तीन साल तक बच्चा न होने पर वह संतान न होने का दुखड़ा दोनों पत्नियों के सामने रोता रहा। 

विज्ञापन

पहली पत्नी ले चुकी है तलाक 

इसके बाद पहली पत्नी तलाक लेकर मायके चली गई। दूसरी पत्नी ने तीसरी शादी की इजाजत दे दी। शिक्षक ने तीसरी भी शादी कर ली। पत्नियों ने बताया कि तीसरी शादी के बाद उन्होंने अपनी जांच कराई तो पता चला कि वह दोनों मां बन सकती हैं। दोनों ने पति से जांच कराने के लिए कहा तो झगड़ा शुरू कर दिया और चौथी शादी की धमकी देने लगा। अब तीनों पत्नियां पति के खिलाफ कार्रवाई कराना चाहती हैं। आरोपी पति का कहना है कि वह अपना वंश आगे बढ़ाना चाहता है, इसलिए शादी करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 साल के बुजुर्ग पर तीसरी शादी का आरोप 

दूसरा मामला जगदीश पुरा का है। जहां दो पत्नियों ने 60 साल के पति पर तीसरी शादी का आरोप लगाया है। पहली पत्नी के पांच और दूसरी के एक बच्चा है। सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त कर्मचारी पर पत्नियों का आरोप है कि वह उनको अब संपत्ति में हिस्सा देना नहीं चाह रहा है। दोनों मामलों में काउंसलिंग चल रही है। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि चार शादियों वाला मामला मेरे संज्ञान में नहीं हैं। वही तीसरी शादी वाले मामले में संपत्ति का मामला लग रहा है। पत्नियों ने पति के खिलाफ शिकायत की है। काउंसलिंग में पति उपस्थित नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed