फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher suspended for posting indecent on brahmin society

ब्राह्मण समाज पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक सस्पेंड

Sat, 31 Jul 2021 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
teacher suspended for posting indecent on brahmin society
टूंडला (फिरोजाबाद)। शिक्षकों के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर देवी-देवताओं और ब्राह्मण समाज पर अभद्र पोस्ट करने वाले शिक्षक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। शिक्षक ने विभाग द्वारा दिए नोटिस में गलती होना स्वीकार किया था। मामले में नारखी एबीएसए को जांच सौंपी गयी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव नगला कलुआ में तैनात सहायक अध्यापक ओमप्रकाश ने विगत 23 जुलाई को विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर देवी-देवताओं व ब्राहमण समाज के लिए आपत्तिजनक पोस्ट की डाली थी। उस पोस्ट का शिक्षकों व ब्राह्मण समाज द्वारा विरोध किया गया था। इस पर विभाग ने उसे नोटिस देकर जवाब मांगा।
विज्ञापन

शिक्षक ने गत 29 जुलाई को जवाब में गलती को स्वीकारी थी। इस पर खंड शिक्षाधिकारी राजकुमार ने अपनी जांच में शिक्षक के निलंबन की संस्तुति की। बीएसए अंजली अग्रवाल ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही उसे टूंडला बीआरसी से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी नारखी जितेंद्र सिंह को सौंपते हुए 15 दिन में जांच आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed