फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher Second marriage done after not getting dowry second wife surfaced after two years

शिक्षक का कारनामा: पहली शादी में नहीं मिला दहेज, कर ली दूसरी शादी; दो साल बाद खुला राज

Sat, 17 Jun 2023 03:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 03:33 PM IST
सार

शादी में दहेज न मिलने पर शिक्षक ने चोरी से दूसरी युवती से विवाह कर लिया। इसकी भनक लगने पर पहली पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
teacher Second marriage done after not getting dowry second wife surfaced after two years
सात फेरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मनचाहा दहेज नहीं मिलने पर शिक्षक ने दूसरी शादी कर ली। पत्नी को भी पति की दूसरी शादी की जानकारी दो साल बाद हो सकी। पत्नी ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने वाले शिक्षक पति, उसकी दूसरी पत्नी समेत 15 लोगों के विरुद्ध ट्रांस यमुना थाने में रिपोर्ट लिखाई है। 
विज्ञापन


2011 में हुई थी पहली शादी 

कालिंदी विहार निवासी विनीता की शादी वर्ष 2011 में बल्देव, मथुरा के मनोज कुमार के साथ हुई थी। विनीता ने पुलिस को बताया कि पति कुबेरपुर स्थित एक इंटर कालेज में सहायक अध्यापक है। शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए थे। कार भी उपहार में दी। इसके भी ससुराल वाले पांच लाख रुपये मांग रहे थे। इसको लेकर आए दिन उत्पीड़न होने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   दुल्हन बनी पर पत्नी नहीं: सुहागरात के बाद कोर्ट पहुंचा दूल्हा, बोला- घरवाली ऐसी है कि संबध बना ही नहीं सकता
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिकोहाबाद से कर ली दूसरी शादी

पति ने चोरी छिपे शिकोहाबाद की रहने वाली सोनू से दूसरी शादी कर ली। वह भी प्रयागराज में सहायक अध्यापक है, जिससे उसे एक पुत्र भी है। पिछले दिनों इसकी जानकारी होने पर उसने विरोध किया। पति और ससुराल वालों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक ट्रांस यमुना आनंद प्रकाश ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर पति, ससुर भूप सिंह, दूसरी पत्नी सोनू समेत 15 लोगों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed