फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher,sallery,employment

समय से वेतन न मिलने पर शिक्षकों में रोष

Mon, 17 Aug 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
teacher,sallery,employment
कासगंज। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और वित्त लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस पर अधिकारियों ने शीघ्र समस्याओं के निदान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने वित्त लेखाधिकारी से कहा कि जिले में शिक्षक समस्याओं से जूझ रहे हैं। समय से शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2019-20 के फॉर्म 16 कुछ विकास क्षेत्रों के शिक्षकों को अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं। चयन वेतन मान का लाभ भी शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा है। इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। इसके बाद शिक्षकों ने बेसिक शिक्षाअधिकारी से वार्ता की। उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

बीएसए ने वित्त लेखाधिकारी एवं लिपिक गौरव शाक्य को बुलाकर मामले की जानकारी ली। साथ ही सभी खंड शिक्षाधिकारियों से भी फोन पर वार्ता की। बीएसए ने शिक्षकों को समय से वेतन दिलाने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही बीएसए ने शिक्षकों को बताया की यूनिफॉर्म का 75 प्रतिशत धन खातों में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धन से स्वयं सहायता समूह /महिला समूह को कपड़ा देकर यूनिफॉर्म शीघ्र सिलवाई जाएं। गत वर्ष की अवशेष धनराशि को शासन को पत्र लिखा गया है। उन्होंने शिक्षकों को मानव संपदा पर डाटा सही कराने, दीक्षा एप डाउनलोड करने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान मंडलीय संयुक्त मंत्री शिव कुमार, जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed