फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher's pockets were full with chits, FIR

जेबों में पर्चियां भरे हुए थे शिक्षक, एफआईआर

Thu, 25 Feb 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 25 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
teacher's pockets were full with chits, FIR
बोर्ड परीक्षा मखौल बनकर रह गई हैं। कक्ष निरीक्षक तक परीक्षार्थियों को नकल कराने में जुटे हैं। इसके पीछे पूरा खेल बुकिंग का है। बुधवार को सेवला इरादत नगर स्थित शिवचरन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में  दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान का पेपर चल रहा था। डीआईओएस दिनेश यादव के नेतृत्व में उड़ाका दल को देखते ही विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। पहले ही कमरे में जयप्रकाश नामक कक्ष निरीक्षक के जेब से पर्चियां और उनके पास से गाइड के पेज बरामद हुए। इन्हें जब्त कर लिया गया। यादव ने बताया कि कक्ष निरीक्षक पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


तीन नकलची धरे गए
खंदौली के आशापूर्णा बाइसी विद्यापीठ में तीन नकलची पकड़ में आए। यहां दूसरी पाली में सचल दल ने तीन परीक्षार्थियों से गाइड के पेज और हस्तलिखित पर्चियां पाईं। इनकी कापियाें को बुक कर दिया है।
विज्ञापन


सचल दल की मौजूदगी में परीक्षा
धिमश्री की दुर्गावती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और आरएल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलवारा खेड़ा में दूसरी पाली की शुरुआत में ही सचल दल पहुंचा। टीम ने यहां तीन घंटे बैठकर परीक्षा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल को मांगे ढाई हजार रुपये
परीक्षार्थियों ने अर्जुन नगर स्थित मायारानी इंटर कालेज में नकल के लिए ढाई हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। दोपहर साढ़े बारह बजे अमर उजाला कार्यालय पहुंचे करीब दर्जन भर छात्रों में से दो का कहना था कि सुबह की पाली में इंटरमीडिएट का अर्थशास्त्र का पेपर था। नकल के लिए प्रति छात्र ढाई हजार रुपये की मांग की गई। इसकी मनाही की तो कापियों को फाड़ देने की धमकी दी। रुपये देने वाले विद्यार्थियों को बोल-बोलकर नकल कराई जा रही है। इधर केंद्र व्यवस्थापक डा. नीना वर्मा का कहना है कि ये छात्र नकल कर रहे थे, रोकने पर हंगामा किया। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। आरोप बेबुनियाद हैं।


परीक्षा प्रभारी बोले, सब ले रहे रुपये
स्कूलों में हो रही धड़ल्ले से नकल में शिक्षा विभाग की भी मिलीभगत तो नहीं। शिक्षा विभाग के जिले के परीक्षा प्रभारी अरुणेश शर्मा के बयान से तो यही लगता है। मायारानी स्कूल प्रकरण में जब संवाददाता ने परीक्षा प्रभारी को अवगत कराया तो उनका उल्टा ही जवाब था। उन्होंने कहा कि नकल के लिए सब स्कूल पैसे ले रहे हैं। इसकी शिकायत उनसे नहीं डीआईओएस से करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed