फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher recordsfound to be fake In the investigation of the Basic Education Department

Mainpuri News: जांच में फर्जी मिले अभिलेख, शिक्षिका की सेवा होगी समाप्त

Fri, 16 Dec 2022 04:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 04:09 PM IST
सार

मामले में संबंधित शिक्षिका को दो बार नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन शिक्षिका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी है। जिसके बाद शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
teacher recordsfound to be fake In the investigation of the Basic Education Department
fake - फोटो : istock

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में एक शिक्षिका के अभिलेख फर्जी पाए गए हैं। शिकायत पर हुई जांच के बाद बीएसए ने शिक्षिका की सेवा समाप्ति के लिए पत्रावली को जिला चयन समिति के पास भेजा है। जल्द ही शिक्षिका के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। जिले में अब तक 41 शिक्षकों की बर्खास्तगी हो चुकी है। 

विज्ञापन


जिले में तैनात एक शिक्षिका की बीएसए से शिकायत की गई थी। इसमें कहा गया था कि शिक्षिका ने एक ही साल में दो जगह से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किया है। एक अभ्यर्थी एक ही साल में दो जगह परीक्षा में कैसे बैठ गया। शिकायत पर बीएसए ने जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। शिक्षिका ने एक ही साल में दो अलग-अलग कॉलेजों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। दो खंड शिक्षाधिकारियों की समिति ने पूरे मामले की जांच की। बीएसए को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि एक ही साल में शिक्षिका ने दो-दो जगह से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा पास की है। इससे साबित हो रहा है कि शिक्षिका ने किसी एक जगह पर अपनी उपस्थिति फर्जी दिखाई है। ऐसे में शिक्षिका के अभिलेख फर्जी मानते हुए उसकी सेवा समाप्ति के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला चयन समिति को भेजा गया है। अगले सप्ताह संबंधित शिक्षिका की बर्खास्तगी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

दो बार भेजा जा चुका है नोटिस 

मामले में संबंधित शिक्षिका को दो बार नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन शिक्षिका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी है। जिसके बाद शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय लिया है। बीएसए और खंड शिक्षाधिकारियों की रिपोर्ट से यह तय हो गया है कि शिक्षिका ने एक ही वर्ष में दो जगह से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब जिले में बर्खास्त हुए फर्जी शिक्षक 

- वर्ष 2017 में अलग-अलग शिक्षक भर्तियों की जांच पूर्व बीएसए रामकरन यादव ने कराई। इस भर्ती प्रक्रिया में जिले में 31 फर्जी शिक्षक मिले जिनकी बर्खास्तगी के साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई गई। 

- वर्ष 2020 में हुई जांच के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कुल छह शिक्षक फर्जी मिले जिनकी बर्खास्तगी के साथ ही उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। 
- वर्ष 2021 जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कुल तीन शिक्षक फर्जी मिले जिनकी बर्खास्तगी के साथ ही उनके विरुद्ध एफआईआर कराई गई है। 
- वर्ष 2022 में अभी तक दो शिक्षक फर्जी मिले जिसमें से एक की बर्खास्तगी की जा चुकी है। दूसरे की बर्खास्तगी के लिए जिला चयन समिति को पत्रावली भेजी गई है। 

कराई गई थी जांच 

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि 'शिकायत पर शिक्षिका के अभिलेखों की जांच कराई गई थी। जांच में एक ही साल में दो जगहों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के अंकपत्र मिले हैं। इसके आधार पर जिला चयन समिति को कार्रवाई के लिए पत्रावली भेजी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed