फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher

याचिका पर निर्णय के लिए पहल करे सरकार

Sat, 24 Oct 2020 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
teacher
कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे 69 हजार शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। 69000 शिक्षक भर्ती के मामले में अभ्यर्थियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में भर्ती मामले में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित याचिका पर निर्णय कराने को सरकार से पहल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती में जिले से जुड़े अभ्यर्थी शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में कहा है कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित याचिका पर 24 जुलाई 2020 को सुनवाई पूरी हो चुकी है। फैसला सुरक्षित किया गया था।
विज्ञापन

तीन माह बीतने के बाद भी फैसला नहीं होने से अभ्यर्थियों का हित प्रभावित हो रहा है। तीन महीने से अभ्यर्थी फैसले का इंतजार कर रहे हैं। ज्ञापन में न्यायालय से फैसला शीघ्र कराने के लिए सरकार से पहल कराने की मांग की गई है। शिवांगी मिश्रा, पूजा पाल, आरती यादव, दीपिका राजपूत, शालिनी भदौरिया, दीक्षा भदौरिया, सारिका, प्रिया तिवारी, वंदना राजपूत, राहुल कुमार, मनोज कुमार सत्यार्थी, रणजीत सिंह, राघवेंद्र सिंह, मोहित कुमार, सौरभ दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed