{"_id":"649c1bcaca7bbf01a103c4bc","slug":"teacher-injured-in-road-accident-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-96-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे मेंं घायल शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे मेंं घायल शिक्षक की मौत
Wed, 28 Jun 2023 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे मेंं घायल शिक्षक की मौत
-कोतवाली क्षेत्र में हुई थी दुर्घटना, जयपुर में चल रहा था इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी।
मार्च माह में करहल चौराहा के पास हुए सड़क हादसे में घायल एक इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। डीआईओएस और स्टाफ के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहा के पास निवास कर रहे श्रीकृष्ण यादव (57) राजकीय इंटर कॉलेज में वरिष्ठ शिक्षक के पद पर तैनात थे। 27 मार्च को करहल चौराहा के पास सड़क हादसे में श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में कराया गया। वहां भी स्वास्थ्य लाभ न मिलने पर परिजन जयपुर के एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह शिक्षक ने दम तोड़ दिया। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजन में मायूसी छा गई।
वहीं डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा, एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल, सुरेश चंद्र राजपूत प्रधानाचार्या राजकीय इंटर कॉलेज, बीपी सिंह और राजेंद्र सिंह यादव ने शोक व्यक्त किया है।