{"_id":"68e0ab107261f026a80a8e92","slug":"teacher-found-hanging-family-alleges-murder-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फंदे से लटका मिला शिक्षिका का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप...पति भी है सरकारी मास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फंदे से लटका मिला शिक्षिका का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप...पति भी है सरकारी मास्टर
Sat, 04 Oct 2025 10:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:35 AM IST
सार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला रामबल की रहने वाली शिक्षिका की लाश कमरे में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर मायके वाले आ गए। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला रामबल में शुक्रवार शाम एक शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
थाना शाहगंज के नगला छाउआ निवासी मंजू (28) की शादी इसी साल 16 जनवरी को शाहदरा के नगला रामबल निवासी मनोज के साथ हुई थी। मंजू कासगंज में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थीं। पति मनोज की फतेहपुर सीकरी के सरकारी स्कूल में तैनाती है।
अंजू ने बताया कि बहन मंजू के पति मनोज की कमला नगर की एक युवती से अवैध संबंध थे। बहन इसका विरोध करती थी। इस बात पर मनोज मारपीट करता था। ससुराल वालों ने शादी से पहले लोन लिया था, जिसको भरने के लिए मनोज और उसके घरवाले बहन पर दबाव बनाते थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मंजू का भाई करवाचौथ का सामान लेकर आया था। पति मनोज, ससुर जसवंत सिंह ने बेरहमी से पिटाई करके भगा दिया। विरोध करने पर अंजू की भी पिटाई की थी। थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। तहरीर ले ली गई है।