फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher firing with revolver on headmaster in school in etah

एटा: स्कूल में शिक्षक ने फैलाई दहशत, पिस्टल से प्रधानाध्यापक पर की फायरिंग, घटना से सहमे बच्चे

Tue, 19 Apr 2022 06:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Apr 2022 06:58 PM IST
सार

 एटा के एक स्कूल में तैनात शिक्षक ने दुस्साहसिक घटना से दहशत फैला दी। स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा अनुपस्थित दिवस पर हस्ताक्षर करने से मना करने पर शिक्षक ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
Teacher firing with revolver on headmaster in school in etah
हाथ में पिस्टल लेकर खड़ा आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर सांथल में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे एक शिक्षक ने प्रधानाध्यापक पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। इससे स्कूल में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर बच्चे सहम गए। घटना के बाद आरोपी शिक्षक पिस्टल लहराते व गाली-गलौज करते हुए चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि सहायक अध्यापक दिगेंद्र प्रताप सिंह अक्सर स्कूल में अनुपस्थित रहते हैं। इसे लेकर कई बार पूर्व में उनसे विवाद हो चुका है। मंगलवार को दिगेंद्र प्रताप सिंह विद्यालय आए और अनुपस्थित दिवसों में भी हस्ताक्षर कर दिए गए। इसका विरोध किया तो शिक्षक ने गाली-गलौज कर विद्यार्थियों के सामने ही गिरेबान पड़ लिया। प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन

लाइसेंसी पिस्टल से चलाईं तीन गोलियां 

प्रधानाध्यापक का आरोप है कि शिक्षक ने लाइसेंसी पिस्टल से तीन गोलियां चलाईं। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। पिस्टल सहित आरोपी शिक्षक का फोटो किसी ने मोबाइल से खींच लिया और वायरल कर दिया। प्रधानाध्याक ने बताया कि इस मामले की जानकारी बीएसए को दी गई तो खंड शिक्षाधिकारी सकीट नीरजा चतुर्वेदी को भेजकर जांच कराई गई। बच्चों और अन्य से पूछताछ में मामला सही पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा लिखाकर लाइसेंस कराया जाएगा निरस्त

बीएसए संजय सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापक दिगेंद्र प्रताप सिंह ने दुस्साहस दिखाते हुए प्रधानाध्यापक पर लाइसेंसी पिस्टल से तीन फायर किए हैं। वारदात में प्रधानाध्यापक बाल-बाल बचे हैं। शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed