फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher, dance, education, vedio, viral, notice

शिक्षिका के डांस मामले में 11 शिक्षकों को नोटिस

Sun, 01 Mar 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
teacher, dance, education, vedio, viral, notice
फिरोजाबाद। निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षिका के हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के गाने पर ठुमके लगाने के मामले में शिक्षिका के अलावा 11 अन्य शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं। पूरे मामले में बीएसए ने भी जांच के आदेश कर दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

नारखी ब्लाक के कुतुबपुर चनौरा में शिक्षा विभाग के चल रहे निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षिका ने सपना चौधरी के गाने पर ठुमके लगाए थे। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद यह खबर बीएसए डॉ. अरविंद पाठक तक पहुंची। बीएसए ने कहा, एबीएसए तरुण कुमार से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। पूछा है कि इस दौरान तो वहां कौन-कौन शिक्षक मौजूद थे। खंड शिक्षाधिकारी तरुण कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वीडियो देखने के बाद डांस करने वाली शिक्षिका और 11 अन्य शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

पहले से तय था कार्यक्रम, दो बार रिपीट किया था गाना
निष्ठा ट्रेनिंग के दौरान जिस कक्ष में शिक्षिका ने डांस किया, वह कार्यक्रम पहले से तय बताया जाता है। इसके लिए साउंड सिस्टम कक्ष में लगाया गया था। बताते हैं कि डांस के लिए गाना दो बार बजाया गया था। सपना चौधरी के इस गाने पर शिक्षिका ने दो बार डांस किया था। वीडियो वायरल होने के बाद अब डांस पर रुपये लुटाने वाले शिक्षक भी कार्रवाई के डर से परेशान हैं। यह वीडियो शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा निदेशक विजय किरन आनंद तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed