फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher created ruckus for doctor not writing bed rest on back pain in district hospital agra

आगरा: कमर दर्द पर बेड रेस्ट न लिखने पर शिक्षक ने किया हंगामा, पूछताछ में सामने आई यह सच्चाई

Thu, 12 May 2022 08:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 May 2022 08:23 PM IST
सार

जिला अस्पताल में गुरुवार को अजब मामला सामने आया। चिकित्सक ने पर्चे पर बेड रेस्ट नहीं लिखा तो शिक्षक ने हंगामा कर दिया। शिक्षक ने खुद को कमर दर्द बताया था। 

विज्ञापन
Teacher created ruckus for doctor not writing bed rest on back pain in district hospital agra
हंगामा करने वाले युवक से बात करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को डॉक्टर को दिखाने पहुंचे शिक्षक ने खूब हंगामा किया। शिक्षक ने आरोप लगाया कि कमर दर्द की समस्या होने के बाद भी डॉक्टर ने पर्चे पर बेड रेस्ट नहीं लिखा और पांच हजार रुपये की मांग की गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शिक्षक ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शिक्षक ने हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया और कमर में दर्द होने की समस्या बताई। डॉक्टर ने दवाएं लिखीं, इसके बाद शिक्षक ने पर्चे पर सात दिन के लिए बेड रेस्ट लिखने के लिए कहा। डॉक्टर ने बेड रेस्ट लिखने से मना कर दिया। शिक्षक हंगामा करने लगा, प्रमुख अधीक्षक के कार्यालय में पहुंचकर डॉक्टर पर बेड रेस्ट लिखने के लिए पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाने लगा। 
विज्ञापन


प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी मां बीमार है, इसलिए उसे सात दिन की छुट्टी चाहिए। डॉक्टर पर्चे पर बेड रेस्ट लिख देंगे तो छुट्टी मिल जाएगी। मुख्य अधीक्षक डॉ. सीपी वर्मा ने पर्चे पर लिख दिया कि बेड रेस्ट नहीं दिया जा सकता है। इस पर शिक्षक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिस के आने के बाद शिक्षक चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed