फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TEACHER COUPLE POST VIDEO, LIFE THREATING

शिक्षक दंपती को जान का खतरा

Wed, 02 Mar 2022 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
TEACHER COUPLE POST VIDEO, LIFE THREATING
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछिया के रहने वाले प्राथमिक शिक्षक मोहित चौहान और उनकी पत्नी मनीषा का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है। इसमें दंपती ने अपनी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। दोनों ने आर्य समाज मंदिर गाजियाबाद में शादी की है।
विज्ञापन

बिछिया गांव के रहने वाले मोहित चौहान जिला सोनभद्र में एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। सोनभद्र में ही मनीषा निवासी नगला भमी चीतई, औंछा भी एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। दोनों ने आर्य समाज सेवा ट्रस्ट शाहपुर गाजियाबाद मंदिर में 25 फरवरी 2022 को शादी की थी। मनीषा का आरोप है कि उसकी शादी से मायके वाले खुश नहीं हैं। उसे और उसके पति मोहित को जान माल का खतरा है। मनीषा और मोहित का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दोनों अपनी हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। दंपती ने इस संबंध में किसी थाने में कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed