फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher, bsa, suspand

बीएसए के आदेश पर भी शिक्षक का नहीं हुआ निलंबित

Sat, 21 Dec 2019 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
teacher, bsa, suspand
मैनपुरी। बीएसए के आदेश को खंड शिक्षाधिकारी ने अनदेखा कर दिया। एक महीने पहले हुए निलंबन में आज तक कार्रवाई नहीं की गई है। मामले की एक समाजसेवी ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने 21 नवंबर के अपने निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय भोगांव का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद खामियां पाने पर यहां पर तैनात प्रधानाध्यापक रोहित कुमार गुप्ता को बीएसए ने निलंबित करते हुए बीआरसी केंद्र सुल्तानगंज पर संबद्ध कर दिया था। एक महीना बीत जाने के बाद भी शिक्षकों को संबंधित विद्यालय से नहीं हटाया गया। मामले की शिकायत समाजसेवी शिव सिंह यादव ने जिलाधिकारी से की है। आरोप लगाया है कि खंड शिक्षाधिकारी सुल्तानगंज ने प्रधानाध्यापक से इस मामले में अवैध वसूली कर ली है और आदेश को दबा दिया है। यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रधानाध्यापक समय से स्कूल भी नहीं जाता है। पास के ही स्कूल में उसका भाई भी तैनात है। दो में से एक ही स्कूल जाता है।
विज्ञापन

शिक्षक को निलंबित कर बीआरसी केंद्र पर संबद्ध किया गया था। इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई है तो खंड शिक्षाधिकारी से जवाब मांगा जाएगा। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed