फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher beaten

विद्यालय में पढ़ा रहे शिक्षक को पीटा, दी धमकी

Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
teacher beaten
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मलिखानपुर में तैनात एक शिक्षक को विद्यालय में घुसकर आरोपी ने पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित शिक्षक ने थाना एलाऊ में तहरीर देते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

राघवेंद्र सिंह पुत्र सुरेश कुमार कंपोजिट विद्यालय मलिखानपुर में शिक्षक हैं। थाने में दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि वे शनिवार को बच्चों को पढ़ा रहे थे, तभी सुबह दस बजे के करीब गांव निवासी शैलेंद्र सिंह वहां आ गए। उन्होंने गालियां देने के साथ ही शिक्षक को पीटा। बाद में जान से मारने की धमकी व रास्ते में घटना को अंजाम देने की बात कही। शिक्षक ने पुलिस को बताया इस घटना से वह और उसका परिवार दहशत में है। शिक्षक ने मारपीट, जाने से मारने की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के लिए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है, साथ ही जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। शिक्षक ने उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed