{"_id":"65280c2c42db460dea023935","slug":"teacher-arrested-master-of-council-school-dirty-act-with-class-8th-student-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक गिरफ्तार: परिषदीय विद्यालय के मास्टर ने 8वीं की छात्रा संग की ऐसी हरकत, पहुंचा सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक गिरफ्तार: परिषदीय विद्यालय के मास्टर ने 8वीं की छात्रा संग की ऐसी हरकत, पहुंचा सलाखों के पीछे
Fri, 13 Oct 2023 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Oct 2023 09:31 AM IST
सार
थाना अलीगंज क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में मास्टर ने कक्षा 8वीं की छात्रा के साथ गंदी हरकत की। पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा 8 की छात्रा के साथ सोमवार को छेड़छाड़ की थी। इस मामले में बुधवार को नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
ये है मामला
सीओ अलीगंज सुधांधु शेखर ने बताया कि आराेपी शिक्षक पिंटू उर्फ राघवेंद्र मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार होने की फिराक में था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। बृहसपतिवार दोपहर उसे कस्बे से ही गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। बताया कि परिजन के बयान लिए गए। बताया गया कि शिक्षक पहले भी अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ कर चुका था। छात्रा को फेल करने की धमकी दी गई, इसलिए वह सहमी हुई थी। वहीं सामाजिक मान-मर्यादाओं को लेकर शिक्षक की शिकायत नहीं की गई थी। आरोपी का आचरण ठीक न होने की बात भी सामने आई है।
बीएसए ने विद्यालय पहुंच पीडित छात्रा से की बात
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दिनेश कुमार ने स्कूल का निरीक्षण किया। बीएसए ने पीडित छात्रा से बातचीत की। वहीं प्रधानाध्यापक से घटना के संबंध में जानकारी ली। बताया कि जांच रिपोर्ट खंड शिक्षाधिकारी से मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।