फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher Anamika Shukla Name Supriya In Aadhar And Marksheet Crime News

शिक्षिका अनामिका शुक्ला प्रकरणः आधार और मार्कशीट में 'असली' नाम जांच में आया सामने

Tue, 09 Jun 2020 10:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Jun 2020 10:54 AM IST
सार

आधार कार्ड व मार्कशीट में असली नाम सुप्रिया

विज्ञापन
Teacher Anamika Shukla Name Supriya In Aadhar And Marksheet Crime News
फर्जी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनामिका शुक्ला प्रकरण की जांच की जद में अब जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का स्टाफ आ गया है। बीएसए ने वार्डन से लेकर चौकीदार तक सभी के शैक्षणिक सहित अन्य प्रमाणपत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं। इनका भी सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के कस्तूरबागांधी आवासीय बालिका विद्यालय फरीदपुर में शिक्षिका अनामिका शुक्ला उर्फ प्रिया उर्फ सुप्रिया के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी किए जाने का मामले सामने आने के बाद विभाग में खलबली मची हुई। प्रदेश के कई जिलों से मामला जुड़ा होने के कारण शासन  की भी इस पर नजर है। इसी के  चलते अब कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात सभी स्टाफ की जाचं करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यूपीः 25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका 'अनामिका' की हकीकत खोलेगी एसटीएफ!
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने जिले के सभी आठ विद्यालयों में तैनात वार्डन, पूर्ण कालिक शिक्षिका, पार्ट टाइम शिक्षक, लेखाकार, चपरासी, चौकीदार, रसोईया सभी की जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इन सभी के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड सहित अन्य प्रमाणपत्र मांगे गए हैं। ताकि इनकी सत्यता की जांच हो सके। 

Teacher Anamika Shukla Name Supriya In Aadhar And Marksheet Crime News
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका का आधार कार्ड और मार्कशीट - फोटो : अमर उजाला
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में तैनात सभी स्टाफ के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य प्रमाणपत्र जमा कराए जा रहे है। इन सभी की सत्यता की जांच की जाएगी। -अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी



आधार कार्ड व मार्कशीट में असली नाम सुप्रिया
अनामिका शुक्ला उर्फ प्रिया के कागजात में उसका नाम सुप्रिया है। रविवार को फर्रुखाबाद गई पुलिस उसके घर से आधार कार्ड और ग्हारवी की मार्कशीट लाई है। इसमें उसका नाम सुप्रिया दर्ज है। साथ ही उसके परिजनों ने भी नाम सुप्रिया ही बताया था। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि कागजात में नाम सुप्रिया है। इसे भी जांच में शामिल कर लिया गया है। 


आंकड़े एक नजर में
जिले में कस्तूरबा विद्यालय 8
वार्डन 8
फुल टाइम शिक्षिका 32
पार्ट टाइम 32
लेखाकार 8
रसोइया 24
चौकीदार 8
चपरासी 8
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed