{"_id":"62e124c7a04f075d974e6399","slug":"teacher-accused-of-stealing-sister-in-law-s-mobile-suspended-by-bsa-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra : साली का मोबाइल चुराना शिक्षक को पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल, अब विभाग ने भी किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : साली का मोबाइल चुराना शिक्षक को पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल, अब विभाग ने भी किया निलंबित
Wed, 27 Jul 2022 05:14 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Jul 2022 05:14 PM IST
सार
आगरा में एक सरकारी शिक्षक को साली का मोबाइल फोन चुराना महंगा पड़ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा, वहीं विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
स्कूल शिक्षा के महानिदेशक के निर्देश पर आगरा जिले के परिषदीय विद्यालयों में 18 से 23 जुलाई तक बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। गैरहाजिर होने पर 25 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का संबंधित दिन का वेतन व मानदेय बीएसए की ओर से रोक दिया गया है। वहीं, साली के मोबाइल चोरी के आरोप में जेल भेजे गए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न ब्लाकों के 08 शिक्षक, 02 प्रधानाध्यापक, 12 शिक्षामित्र और 03 अनुदेशक अनुपस्थित मिले थे। इनमें दो लोग शमसाबाद ब्लॉक, छह फतेहाबाद, पांच खेरागढ, तीन एत्मादपुर, दो फतेहपुर सीकरी, चार अछनेरा, दो अकोला और एक बिचपुरी ब्लाक में तैनात हैं। वहीं, साली के मोबाइल चोरी के आरोप में जेल गए फतेहाबाद के सिलावली प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रामनिवास को निलंबित किया गया है। शिक्षक के खिलाफ रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
स्पष्टीकरण न देने पर दूसरा नोटिस
मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन के निर्देश पर किए गए परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में 596 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुपस्थित पाए थे। बीएसए ने नोटिस जारी कर सभी से स्पष्टीकरण मांगा था। अधिकतर ने अभी तक स्पष्टीकरण नहीं दिया है, उन्हें दूसरा नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos