फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teach hindi in all indian embassy

विदेशों में भारत के सभी दूतावासों में हिंदी पढ़ाने की तैयारी

Mon, 19 Jul 2021 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
teach hindi in all indian embassy
आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान देश के सभी दूूतावासों में हिंदी पढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अधिकारियों के साथ बातचीत भी हो चुकी है। अब प्रस्ताव तैयार करके भेजा जा रहा है। सभी देशों के लोगों में हिंदी सीखने के प्रति रुझान बढ़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय हिंदी संस्थान की निदेशिका प्रो. बीना शर्मा ने बताया कि श्रीलंका में स्थित देश के दूतावास में केंद्रीय हिंदी संस्थान का केंद्र संचालित है। इसमें प्रति वर्ष वहां के छात्र-छात्राएं हिंदी सीखते हैं। मास्को के दूतावास में भी जल्द संस्थान का केंद्र खुलने की उम्मीद है। इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विश्वभर में हिंदी सीखने की ललक बढ़ रही है। इसको देखते हुए देश के सभी दूतावासों में संस्थान का केंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अधिकारियों से केंद्रीय हिंदी के शिक्षकों की बातचीत हुई है। इसके बाद ही संस्थान की ओर से प्रस्ताव बनवाया जा रहा है। विभिन्न देशों से बातचीत के आधार पर वहां स्थित भारतीय दूतावासों में संस्थान का केंद्र संचालित किए जाने के लिए कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह का ऑनलाइन पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाना है
जो विदेशी अपने देश में ही रहकर हिंदी सीखना चाहते हैं, उनके लिए हिंदी संस्थान ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए लघु अवधि (तीन माह का) पाठ्यक्रम तैयार कराया जाएगा। संस्थान की निदेशिका प्रो. बीना शर्मा का कहना है कि विदेशों में पुलिस व अन्य सेवाओं में कार्यरत स्टाफ हिंदी सीखना चाहता है। ऐसे लोग जो हिंदी संस्थान में आकर हिंदी नहीं सीख सकते हैं। उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम बनाया जाएगा। इस संबंध में भी भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के साथ बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed