{"_id":"5e6f1a078ebc3ea7c878de10","slug":"tata-magic-xuv-car-accident-one-died-12-injured-at-jaipur-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलादेवी से लौट रहे टाटा मैजिक की कार से भिड़ंत, एक श्रद्धालु की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलादेवी से लौट रहे टाटा मैजिक की कार से भिड़ंत, एक श्रद्धालु की मौत, 12 घायल
Tue, 17 Mar 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त टाटा मैजिक वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-जयपुर हाईवे पर कस्बा मिढ़ाकुर के पास रविवार की रात श्रद्धालुओं से भरे टेंपो में एक कार टकरा गई। हादसे में टेंपो सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। मलपुरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
थाना शाहगंज के दौरेठा नंबर 2 निवासी ताराचंद (70) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टेंपो से कैला देवी के दर्शन के लिए करौली गए थे। टेंपो में कुल 13 लोग सवार थे। रविवार रात को वह दर्शन करके घर लौट रहे थे।
रास्ते में रात करीब 1 बजे मिढ़ाकुर के पास स्थित पंचवटी ढाबे के समीप आगरा की ओर से आ रही कार टेंपो से टकरा गई। हादसे में टेंपो सवार ताराचंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मलपुरा अनुराग शर्मा ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में सनी, ममता, सुनहरी, बंटी, विमला देवी, अंजू, सुरेश चंद्र, सपना, उर्मिला समेत 12 लोग घायल हुए हैं।