फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tarror due to red mark

‘लाल निशानों’ के खौफ से कई इलाकों में हड़कंप

Sun, 12 Jul 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा।
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा। Updated Sun, 12 Jul 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
tarror due to red mark
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम ने करीब 33 सड़कों को चिह्नित करके 29 सितंबर तक का शिड्यूल भी जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग भी अपनी सड़कों पर अवैध निर्माणों को चिह्नित कर रहा है। नापजोख के बाद लाल निशान लगाए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में निशान लगे हैं वहां हड़कंप की स्थिति है। सबसे ज्यादा बेचैनी पुराने शहर में हैं। जहां मकान सौ-सौ वर्ष पुराने हैं। महाबली की मार से बचने के लिए लोग अपने भवनों के दस्तावेज तलाशने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने शहर के कई इलाकों में निशान लगा दिए हैं। इन दिनों अभियान रामबारात शोभायात्रा मार्ग पर चल रहा है। यहां निशान लगाने के साथ-साथ मुनादी भी कराई जा रही है। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि नगर निगम तीन काम कर रहा है। पहला जनता को जागरूक करना है कि किसी भी सड़क के किनारे जहां नाली या नाला है और उस पर किसी प्रकार का निर्माण हुआ है तो उसे हटा दिया जाएगा। यदि यह निर्माण छज्जा, टीन शेड भी तो हटाया जाएगा। दूसरा, उन इलाकों में मुनादी कराई जा रही है। लाउडस्पीकर लगी गाड़ियां से सूचना प्रसारित की जा रही ताकि लोग यह न कह सकें कि कार्यवाही से पहले उन्हें जानकारी नहीं दी गई। तीसरा, जो भी स्थायी निर्माण है उस पर निशान लगाए जा रहे हैं। ताकि लोग चाहें तो स्वयं उतना हिस्सा ह़टा लें,  अन्यथा उसे ढहा दिया जाएगा। उधर लोक निर्माण विभाग ने भी चिह्नीकरण और निशान लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। नगर निगम की सड़कों के बाद या उसी के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र की सड़कों पर भी कार्रवाई शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

बेलनगंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया आदि क्षेत्रों में लगे लाल निशानों से हड़कंप मचा है। कुछ लोग तो अपने भवनों के वर्षों पुराना होने की दुहाई दे रहे हैं। कुछ ने दस्तावेज तो कुछ पुराने स्टे आर्डर तलाश रहे हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि नाले और नालियां से अतिक्रमण हर हाल में हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed