फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tappebaaz looted one and a half kilos of silver from Payal artisans in agra crime news

Agra News: पायल कारीगर से शातिर ले उड़े डेढ़ किलो चांदी, हथेली में अजमेर शरीफ का झंडा दिखाने का दिया था झांसा

Sun, 07 Aug 2022 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 01:32 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में शातिर टप्पेबाजों ने पायल कारीगर को ठगी का शिकार बनाया। हथेली में अजमेर शरीफ का झंडा दिखाने का झांसा देकर टप्पेबाज कारीगर से डेढ़ किलो चांदी ले गए। पीड़ित ने मामले में शिकायत की है। 

विज्ञापन
Tappebaaz looted one and a half kilos of silver from Payal artisans in agra crime news
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में कोतवाली के कश्मीरी बाजार में एक पायल कारीगर टप्पेबाजों का शिकार बन गया। हाथ में अजमेर शरीफ का झंडा दिखाने का झांसा देकर दो टप्पेबाज उससे डेढ़ किलो चांदी की पायल का थैला ले भागे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इससे उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बेगल ड्योढ़ी निवासी इमरान, अजमल के यहां काम करता है। वह ठेके पर चांदी की पायल बनाता है। अजमल ने इमरान को कश्मीरी बाजार स्थित रोशन कांप्लेक्स में नीरज खंडेलवाल के पास भेजा था। इमरान डेढ़ किलो चांदी लेने के बाद वापस जा रहा था। रास्ते में उसे एक बाबा ने रोक लिया। कहा कि सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। उसके पास एक युवक और आया। युवक ने बाबा को अपना पर्स दे दिया। कुछ दूरी पर गया और लौटकर आ गया। इसके बाद बाबा का आशीर्वाद लिया। कहा कि उसे हथेली में अजमेर शरीफ का झंडा दिख गया है।
विज्ञापन


 बाबा ने इमरान से भी कहा कि तू भी हथेली को देखते हुए 20 कदम चलकर जा। थैला यहीं पर रख दे। इमरान ने वैसा ही किया। वह वापस लौटकर आया तो बाबा और युवक नहीं मिले। उसका थैला भी नहीं था। उसने पुलिस को सूचना दी। थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग नजर आए हैं। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में वारदात कर चुका है ईरानी गैंग

कोतवाली क्षेत्र में पूर्व में टप्पेबाज कई वारदात कर चुके हैं। एक कारीगर से 27 किलोग्राम चांदी ले गए थे। तब भी बाबा बनकर आए थे। अगरबत्ती घुमाकर चांदी ले गए थे। पुलिस को गैंग के बारे में सुराग मिला था। वह नागपुर का ईरानी गैंग निकला था। पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed