{"_id":"67b87e531f9d80cdb403de54","slug":"tantrikas-scared-the-woman-and-made-her-remove-her-earrings-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-132396-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तांत्रिकों ने महिला को डराकर उतरवाए कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तांत्रिकों ने महिला को डराकर उतरवाए कुंडल
Fri, 21 Feb 2025 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Feb 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
ठगी की घटना के बाद महिला से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। स्रोत संवाद
- वारदात सीसीटीवी में हुई कैद, घिरोर थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कस्बा घिरोर में बाजार करने गई एक महिला को दो तांत्रिकों ने बेटे की मौत हो जाने का भय दिखाकर सोने के कुंडल उतरवा लिए। वारदात पास ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज से ठगों की पहचान के प्रयास में जुटी है। पीड़िता के भतीजे ने थाने में तहरीर दी है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नादऊ की रहने वाली रत्नेश देवी शुक्रवार को कस्बा घिरोर बाजार गई थीं। एक अंगूर की ठेल पर खरीदारी कर रही थीं। तभी एक युवक उनके पास आया और पानी के लिए 10 रुपये मांगे। महिला ने उसे 10 रुपये का सिक्का दिया, तो युवक बोला कि तुम्हारे एक लड़का और 4 बेटियां हैं। युवक ने कहा कि वह एक तांत्रिक है। महिला ने बताया कि वह तांत्रिक की बातों में आकर उसके साथ कुछ आगे चली गई। डालगंज मोहल्ले में पहुंचते ही तांत्रिक ने कहा कि मां बहुत शक्तिशाली है। तुम्हारे लड़के को मार देंगी, नहीं तो अपने कुंडल उतार कर उन्हें दे दो। महिला भयभीत हो गई और कुंडल उतार कर तांत्रिक के हाथ में दे दिए। इस बीच ठग का एक साथी भी वहां आ चुका था। महिला से कुंडल और नकली चेन लेकर ठग वहां से चले गए। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक दुकान में लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई थी। महिला का भतीजा बबलू आ गया और उसने तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि महिला ने भयभीत होकर कुंडल उतार कर दिए हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।