फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tantrik cheated four and half lakh rupees from businessman by pretending to be relative of Atiq Ahmed In Agra

UP: अतीक अहमद का रिश्तेदार हूं, तांत्रिक ने व्यापारी से ठगे साढ़े चार लाख, वापस मांगे तो बोला- कटवा दूंगा

Wed, 05 Apr 2023 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 08:03 PM IST
सार

आगरा में एक तांत्रिक ने बच्चों की बीमारी और व्यापार में घाटे से परेशान व्यापारी से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। कहा कि वह तंत्र मंत्र जानता है, सब ठीक कर देगा। जब व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर उसने जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Tantrik cheated four and half lakh rupees from businessman by pretending to be relative of Atiq Ahmed In Agra
तांत्रिक ने तंत्रमंत्र के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहगंज थाना क्षेत्र के कॉस्मेटिक व्यापारी से कथित तांत्रिक ने तंत्रमंत्र के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। यह रकम उसने व्यापार बढ़ाने और बच्चों की बीमारी दूर करने का झांसा देकर ली थी। ठगी की जानकारी पर जब व्यापारी ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने खुद को माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार बताया। उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


रुई की मंडी के रहने वाले गौरव सारस्वत ने ताजगंज के कटरा रेशम के रहने वाले तारीख जाफरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि 9 महीने पहले तारीख जाफरी दुकान पर कॉस्मेटिक का सामान खरीदने आया था। सामान खरीदने के बाद व्यापार के बारे में पूछने लगा। उन्होंने काम धंधा नहीं चलने के बारे में बताया।

विज्ञापन

तंत्र मंत्र से दूर कर देगा व्यापार की बाधा

इस पर कहा कि वह उपाय जानता है। तंत्र मंत्र से दूर कर देगा। आपकी दुकान को बांध दिया गया है। इस पर व्यापारी ने कहा कि उपाय बताओ। तारीख ने तंत्रमंत्र किया। धूप बत्ती जला कर बैठने के लिए बोलने लगा। उन्होंने ऐसा ही किया। कभी यमुना किनारे तो कभी एक धर्मस्थल के किनारे बुलाकर तंत्रमंत्र करता था। उससे रुपये भी लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब ठगी का अहसास हुआ, साढ़े चार लाख दे चुका था

उनके बच्चे भी बीमार रहते थे। इस बारे में जब तारीख को पता चला तो वो उनका भी इलाज करने की कहने लगा। हर महीने पानी की दो बोतल देता था। इसके लिए 22000 लेता था। इस पानी को बच्चों को पिलाने और खुद पीने के लिए बोलता था। कई महीने बाद भी बच्चों को कोई फर्क नहीं पड़ा। जब तक उसे ठगी का अहसास हुआ तांत्रिक साढ़े चार लाख रुपये ले चुका था। 

परिवार में दहशत का माहौल

इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस करने के लिए कहा। आरोपी ने उन्हें धमकी दी। कहा कि मैं माफिया डॉन अतीक अहमद का रिश्तेदार हूं, कटवा दूंगा, पता भी नहीं चलेगा। इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना शाहगंज के प्रभारी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed