फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tantrik arrested for raping a woman

Agra News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 04:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Jul 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Tantrik arrested for raping a woman
महिला से दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार
विज्ञापन

-सहयोगी पत्नी की तलाश, भोगांव पुलिस ने भेजा जेल

संवाद न्यूज एजेंसी



भोगांव। तंत्र क्रिया के नाम पर महिला को मरघट पर ले जाकर तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। उक्त मामले में शिकायत दर्ज करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया। पुलिस सहयोगी पत्नी की भी तलाश कर रही है।


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति 28 जून को अपनी पत्नी को इलाज के लिए गांव वनहार तंत्र क्रिया करने वाले सिपाहीराम के पास ले गया था। वहां पर तांत्रिक की पत्नी ममता भी मौजूद थी। तांत्रिक महिला का इलाज करने की बात कह कर उसे मरघट पर ले गया था। वहां उसके साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही दुष्कर्म किया था। इस बारे में 11 जुलाई को जानकारी होने के बाद जब पीड़िता का पति जब तांत्रिक के आश्रम गया तो वहां उसकी पिटाई की गई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस तांत्रिक और उसकी पत्नी की तलाश कर रही थी। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया। पुलिस अब तांत्रिक की पत्नी ममता की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed