फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tank built worth six crores collapses: two dead and many injured PNG line also damaged

छह करोड़ से बनी टंकी धराशायी: दो की मौत और कई घायल...पीएनजी लाइन भी क्षतिग्रस्त, घरों में नहीं बना खाना

Mon, 01 Jul 2024 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 02:19 PM IST
सार

मथुरा में गंगाजल परियोजना से बनाई गई पानी की टंकी पलभर में टूटकर बिखर गई। टंकी के मलबे में दबकर दो लोगों की मौत होने के साथ ही कई के घायल होने की सूचना है। इतना ही नहीं टंकी के मलबे की वजह से पीएनजी लाइन तक क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से घरों में खाना तक नहीं बना। 
 

विज्ञापन
Tank built worth six crores collapses: two dead and many injured PNG line also damaged
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कृष्ण विहार में पानी की टंकी के मलबे ने अपनी चपेट में न सिर्फ घरों व वाहनों को अपनी चपेट में लिया। बल्कि इलाके में पड़ी इंटरनेट लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा सबसे बड़ी बात यह रही कि पीएनजी (पाइप्ड एंड नेचुरल गैस) की लाइन को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे वहां गैस लीक होने लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद डीएम शैलेंद्र सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय से लोगों ने इसकी शिकायत की। 
विज्ञापन


 

डीएम ने तुरंत पीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी को फोन कर लाइन में पीएनजी सप्लाई बंद करने का आदेश दिया। पीएनजी की लाइन टूटने के कारण लोगों के घर की रसोई तक नहीं सुलग सकी। खाना तक नहीं बन सका। बच्चे भूख से बिलखने लगे। लोगों ने बाहर से खाना मंगवा कर अपना पेट भरा। इधर, इंटरनेट लाइन भी ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनों की कुशलक्षेम लेने के लिए दौड़े लोग
हादसे की जैसे-जैसे लोगों को जानकारी हुई। वह अपनों की कुशलक्षेम जानने के लिए कृष्ण विहार की ओर दौड़ पड़े। इस हादसे की सूचना आग की तरह शहर में फैल गई। लोगों को फोन, सोशल मीडिया के जरिये हादसे की जानकारी हुई। यहां रहने वाले जो स्थानीय लोग बाहर गए हुए थे। उन्होंने अपने परिजनों को फोन किया। हादसे की जानकारी लेने के साथ ही परिजनों का कुशलक्षेम लिया। इधर, भारी संख्या में यहां लोगों के आने के चलते बीएसए मार्ग पर जाम लग गया। एसएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए टीआई शौर्य कुमार की यहां ड्यूटी तय कर दी।
विज्ञापन

देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, आज भी दिनभर रहेगा जारी
देर रात तक घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला। बताया जा रहा है कि मलबा अधिक होने व रात के अंधेरे में रेस्क्यू में समस्या आने के चलते उसमें थोड़ी सुस्ती आई। बुलडोजर को भी धीमी गति से इसलिए चलाया गया ताकि कोई शव मलबे में दबा हो तो वो क्षत-विक्षित न होने पाए। अधिकारियों ने बताया कि मलबा अधिक होने के कारण सोमवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed