फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Talks Fail Over 12-Point Demands, Protest Continues at RBS College Agra

Agra: आरबीएस कॉलेज में 12 सूत्रीय मांगों पर वार्ता बेनतीजा, धरना अभी भी है जारी

Fri, 19 Dec 2025 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 10:30 AM IST
सार

बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर हुई वार्ता बेनतीजा रही। ये धरना 21वें दिन भी जारी रहा। 
 

विज्ञापन
Talks Fail Over 12-Point Demands, Protest Continues at RBS College Agra
बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी में धरना जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में 21वें दिन बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। आरबीएस कॉलेज, बिचपुरी स्थित प्राचार्य कार्यालय में धरनारत प्रतिनिधियों और कॉलेज प्रशासन के बीच बुधवार को हुई वार्ता भी बेनतीजा रही।
विज्ञापन


जगदीशपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में 12 सूत्रीय मांगों के लिए दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक बैठक हुई। बैठक में आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव, आरबीएस इंटर कॉलेज के प्राचार्य मेजर विवेक वीर सिंह और आरबीएस मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस की निदेशक (प्रशासन एवं वित्त) प्रो. पायल गर्ग शामिल रहे। इस दाैरान किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष जिला जज हैं। यह स्पष्ट होना चाहिए कि वार्ता समिति का गठन किसके आदेश पर हुआ है। कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


बैठक में ब्लॉक प्रधान संगठन अध्यक्ष हाकिम सिंह सोलंकी, अजीत चाहर बरार, भरत सिंह सोलंकी, इंद्रेश प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख मानसिंह चौधरी, धीरज सिकरवार और मनु प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed