फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Take care of Saawariya, I will be yours....

कन्हैया के भजनों पर थिरके भक्तों के कदम

Tue, 22 Feb 2022 01:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Take care of Saawariya, I will be yours....
आगरा। फाल्गुन महोत्सव में भजन गाते कन्हैया मित्तल और उनके भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Agra City
आगरा। श्री श्याम परिवार सेवा ट्रस्ट की ओर से एमडी जैन इंटर कॉलेज में सोमवार को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में संकीर्तन और छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायक कन्हैया मित्तल ने पलकों का घर सांवरे, लेने आजा खाटू वाले श्याम... सांवरे मुझे तेरी जरूरत है... मैं लाड़ला खाटू वाले का... सांवरिया लो संभाल मैं तेरा हो जाऊं... हारा हूं बाबा पर मुझे तुझ पर भरोसा है... जैसे भजनों की रसधारा बहाई तो श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

श्री श्याम के जयकारों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष विकास मांगलिक, कोषाध्यक्ष अभय बंसल, उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सचिव संदीप मित्तल और संयोजक प्रेरिक बंसल ने खाटू श्याम जी के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। आगरा के भजन गायक मानु सिंघल ने गणेश वंदना की। भक्तों की मांग पर भजन गायक कन्हैया मित्तल ने जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, दुनिया में फिर से हम भगवा लहराएंगे... गीत भी गाया। इस अवसर पर अनिल कुमार मित्तल, ऋषिक मांगलिक, अखिल मोहन मित्तल, धीरज जैन, अतुल बंसल, संजीव अग्रवाल, भरत शर्मा, कपि गोयल, मनोज अग्रवाल, गौरव मित्तल अािद मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोलकाता व दिल्ली से आए कारीगरों ने बेला, चमेली, गेंदा, रजनीगंधा, सफेद और लाल गुलाब के फूलों से श्याम का दरबार सजाया। कन्नौज के इत्र से श्याम बाबा का शृंगार किया। साथ ही छप्पन भोग लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन गायक कन्हैया मित्तल ने बताया कि राम की कृपा से राम के भजन से पूरे देश में प्रसिद्धि मिली है। वह बोले कि उन्होंने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जो राम को लाए हैं, हम उनके लाएंगे... गीत गाया था। तब सोचा नहीं था कि यह गीत लोगों की जुबान पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed