{"_id":"5a65ac574f1c1b89268b5c36","slug":"tajmahal-twitter-account-is-not-active-since-august-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर भी ताजमहल को छोड़ दिया अकेला, सीएम योगी तक नहीं कर रहे फॉलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर पर भी ताजमहल को छोड़ दिया अकेला, सीएम योगी तक नहीं कर रहे फॉलो
राहुल कुमार, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
ताज महल का ट्विटर अकाउंट, सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेपनाह मोहब्बत की बेजोड़ निशानी ताजमहल के अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर सात महीने से कोई हलचल नहीं है। न किसी ने ट्वीट किया है और न ही किसी ने री-ट्वीट। चौंकाने वाली यह स्थिति दर्शाती है कि संगमरमरी हुस्न के इस अजूबे में योगी सरकार कितनी दिलचस्पी ले रही है।
यह अलग बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ताज का दीदार कर इसे विरासत की अनमोल धरोहर बता चुके हैं। दूसरी ओर एक हकीकत यह भी है कि वह अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट से ताज के एकाउंट को अभी तक फॉलो नहीं करते हैं, जबकि इसके फॉलोवर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम शामिल है।
गौरतलब हो कि 15 अगस्त 2015 को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने टिवट्र एकांउट लॉंच किया था। उन्होंने पत्नी डिंपल और बेटे के साथ ताज की फोटो साझा की थी। देश और दुनिया में ताजमहल के ट्विटर एकाउंट पर 1.67 लाख फॉलोअर हैं।

अखिलेश यादव, सीएम योगी आदित्यनाथ
पिछली सपा सरकार में यह एकाउंट खोला गया था। इसका उद्देश्य था कि पर्यटकों का ताजमहल की ओर आकर्षित करना। तब सूबे की सरकार की सक्रियता की वजह से मुहिम रंग लाई और इसका पर्यटकों संग बेहतर तरीके से संवाद हो रहा था। प्रतिक्रियाएं भी रोज ही मिल रही थी।
ताजमहल के ट्विटर एकाउंट पर परिचय में भी लिखा है कि दुनिया की सबसे प्यार की जाने वाली इमारत जो आगरा में है, विश्व के अजूबों में से एक है। इससे पहले सरकार ने पर्यटन की जो बुकलेट जारी की, उसमें ताज का मुख्य गुंबद नहीं होने पर विवाद हुआ था।

इस दिन हुई आखिरी पोस्ट
ताज महल और ट्विटर
- फोटो : अमर उजाला
ताज के अधिकारिक ट्विटर एकाउंट से गत वर्ष सात अगस्त को आखिरी बार एक पर्यटक की पोस्ट पर री-ट्वीट किया गया था। जून में एक पर्यटक की फोटो को टैग कर आखिरी पोस्ट किया गया था। जबकि इससे पहले यह एकाउंट सक्रिय था।
दिसंबर 2016 में हुए बलून फेस्टिवल का तो इस एकाउंट के माध्यम जोर-शोर से प्रसार किया था, लेकिन हाल में ताज का दीदार करने आए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी का फोटो भी ताज के एकाउंट पर साझा नहीं किया गया। जबकि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने खुद उनकी मेजबानी की थी।

अपनी यादें साझा करते थे पर्यटक
इस ट्विटर एकाउंट को टैग कर पर्यटक ट्वीट करते थे। ताज भी री-ट्वीट कर उनकी यादों को दुनिया के साथ साझा करता था। ताज महल और ट्विटर इंडिया ने मिलकर #MyTajMemory नाम से एक अभियान भी चलाया था। जिससे काफी लोग जुड़े थे।