Tajmahal: ताज के आसपास का बाजार बंद, खानपान के लिए भटके पर्यटक
ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां बंद कराने के आदेश को लेकर यहां के कारोबारियों ने बाजार बंद रखा। इस दौरान पर्यटकों को खाने पीने के सामान के लिए परेशान होना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल पर सप्ताहांत में 30 हजार पर्यटक उमड़े। टिकट खिड़कियों पर लंबी कतार लगीं। इस दौरान बाजार बंद होने से पर्यटकों को खानपान के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। सभी परेशान नजर आए।
उमड़ी भीड़
ताजमहल पर रविवार को सूर्योदय से ही देश और विदेश के पर्यटकों की भीड़ पहुंचने लगी थी। सुबह 11 बजे तक पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर लंबी कतार लग गईं। टिकट विंडो पर धक्कामुक्की की स्थिति रही। दोपहर बाद तक पुरानी मंडी पर जाम के हालात रहे। पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर सभी तरह के प्रतिष्ठानों के बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। शिल्पग्राम पार्किंग के पास दिल्ली के अभिषेक सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ ताज देखने आए थे, लेकिन बाजार बंद है। पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह पानीपत के विनोद, पुणे के अनिकेत भी खानपान की तलाश में भटक रहे थे।
बंद रहे बाजार
बता दें ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल व्यावसायिक गतिविधियां बंद कराने के आदेश आगरा विकास प्राधिकरण को दिए हैं। रोजगार बचाने के लिए रविवार को ताजमहल के आस-पास सभी बाजार बंद रहे। दोपहर 12 बजे तक कोई दुकान नहीं खुली।
स्मारक सैलानी
आगरा किला करीब पांच हजार
सिकंदरा - 1367
सीकरी - 1197
महताब बाग- 433
रामबाग -199
एत्माद्दौला- 986