{"_id":"617b084e5c7a2a7c465d9ae9","slug":"tajmahal-to-lion-safari-agra-news-agr5130613165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहब्बत की दास्तां से लेकर शेरों की दहाड़ तक का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहब्बत की दास्तां से लेकर शेरों की दहाड़ तक का लुत्फ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शाहजहां और मुमताज की मुहब्बत की दास्तां सुनने और देखने ताजमहल आने वाले सैलानियों को इटावा के लॉयन सफारी में शेरों की दहाड़ भी सुनने को मिलने लगी है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताज नेचर वॉक-चंबल सफारी-लॉयन सफारी के नए इको टूरिज्म सर्किट का वर्चुअल उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान इको टूरिज्म को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश के तीन इको टूरिज्म सर्किट की शुरूआत की। इनमें से एक आगरा-इटावा सर्किट भी है। ताजनगरी में ताज नेचर वॉक में राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने दोपहर ड्राई रन को रवाना किया। इसमें शहर के टूर ऑपरेटर और फोटोग्राफी क्लब के सदस्य टूरिज्म सर्किट देखने गए। इसी के साथ इटावा सफारी पार्क में लॉयन सफारी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।
बृहस्पतिवार दोपहर वन विभाग ने ताज नेचर वॉक में स्कूली बच्चों की मौजूदगी में इको टूरिज्म सर्किट कार्यक्रम की शुरूआत की। राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने कहा कि केवल मुगलिया धरोहरें नहीं, आगरा के आसपास प्राकृतिक धरोहरें भी है, जिनके प्रचार की जरूरत है। इस सर्किट से सूर सरोवर पक्षी विहार, लॉयन सफारी, चंबल घाटी की खूबसूरती नजर आएगी। पर्यटन से जुड़े लोगों ने इस सर्किट का निरीक्षण किया। इसमें लॉयन सफारी को अनूठा पाया। इंटरप्रिटेशन सेंटर के जरिए पर्यटकों ने चंबल के बीहड़ों में पाए जाने वाले पक्षियों, जानवरों की जानकारी ली और सफारी पार्क के बारे में जाना। इस दौरान वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक सुनील पांडेय, वन संरक्षक राके श चंद्रा, डीएफओ अखिलेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
350 हेक्टेयर में फैला है इटावा सफारी
ताजमहल के शहर से इको टूरिज्म सर्किट के जरिए जोड़ा गया इटावा लॉयन सफारी पार्क 350 हेक्टेयर जमीन पर बना है। इसमें पांच सफारी हैं जो कंटीले तारों की ऊंची फेंसिंग से घिरी हुई हैं। इसमें लॉयन सफारी, लेपर्ड सफारी, बियर सफारी, एंटीलोप सफारी और टाइगर सफारी शामिल हैं।
बब्बर शेरों के साथ तेंदुए बने सफारी का आकर्षण
लॉयन सफारी में बब्बर शेरों का प्रजनन केंद्र बनाया गया है, जिससे इनकी संख्या दो से बढ़कर 18 हो चुकी है। इनके अलावा तेंदुए भी इस सफारी का आकर्षण हैं। तेंदुओं को पर्यटकों के लिए अभी नहीं खोला गया है। यहां रेस्क्यू कर लाए गए तेंदुए रखे गए हैं, जो तीन-तीन की संख्या में बाड़ों में हैं। कुछ देर के लिए उन्हें चारों ओर से तारों से कवर्ड जगहों पर छोड़ा जाता है।
सफारी में गूंज रही 18 शेरों की दहाड़
गुजरात के गिर से लाए गए शेरों का कुनबा अब 18 सदस्यों का हो गया है। इटावा लॉयन सफारी पार्क में इनकी दहाड़ गूंज रही हैं। इनमें से 9 अभी बच्चे हैं। कोरोना काल में शेरनी जेनिफर और गौरी संक्रमित हो गई थीं, जिन्हें ड्राई रन से दूर रखा गया। केवल तीन शेरों को सफारी में छोड़ा गया जिनका जन्म इटावा में ही हुआ।
पर्यटकों को करेगा आकर्षित
ताज, ताज नेचर वॉक और चंबल के साथ लॉयन सफारी, ये बेहतर सर्किट हैं जो भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करेगा। एक्सप्रेसवे से लॉयन सफारी और ताज के बीच की दूरी भी कम है, ऐसे में यह सर्किट धमाकेदार हो सकता है। -हरी सुकुमार, अध्यक्ष, टूरिज्म गिल्ड
सर्किट के बारे में बताएंगे
ताज पर मुहब्बत की दास्तां देखने, सुनने के बाद पर्यटकों को जिस सुकून की तलाश है, वह चंबल और लॉयन सफारी में है। प्राकृतिक सुंदरता में दोनों एक से बढ़कर एक हैं। हम इस सीजन में अपने ग्राहकों को इस सर्किट के बारे में ज्यादा बताएंगे और उन्हें यहां भेजेंगे। -राजीव सक्सेना, उपाध्यक्ष, टूरिज्म गिल्ड
अच्छा रहा अनुभव
शेरों की दहाड़ और यहां की हरियाली देखकर बहुत अच्छा लगा। वीक एंड के लिए ताजमहल और यह सर्किट सबसे अच्छा है। इसका फायदा दोनों शहरों को मिलेगा। वहीं पर्यटन बढ़ने से रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी। यहां असीम संभावनाएं हैं। -प्रदीप वासन, पर्यटक