फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tajmahal Photographer Demands Fees Cut Minister Prahlad Singh Tweet

कोरोना महामारी में ताजमहल के फोटोग्राफरों से मांगी भारी भरकम फीस, मंत्री के ट्वीट से बंधी 'उम्मीदें'

Tue, 14 Jul 2020 12:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 Jul 2020 12:02 PM IST
सार

ताजमहल के फ़ोटोग्राफ़रों से लाइसेंस रिन्यू खराबे के लिए एएसआई ने मांगी फीस
 

विज्ञापन
Tajmahal Photographer Demands Fees Cut Minister Prahlad Singh Tweet
ताजमहल में पसरा सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 17 मार्च से बंद चल रहे ताजमहल के फोटोग्राफरों के सामने मुसीबत आई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने उनके लाइसेंस रिन्यूअल के लिए 25 हजार रुपये फीस का नोटिस जारी किया। फोटोग्राफरों को अपने लाइसेंस को 2021-22 सत्र के लिए रिन्यू करने को रकम जमा करनी होगी। 
विज्ञापन


पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर एसोसिएशन ने इस मामले में संस्कृति मंत्रालय और स्थानीय एएसआई सर्किल कार्यालय में ज्ञापन देकर फीस माफी की मांग की। अब संस्कृति मंत्रालय के मंत्री का ट्वीट आने के बाद उन्हें राहत की कुछ उम्मीद दिख रही है।
विज्ञापन


पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वोत्तम सिंह ने एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद बसंत कुमार स्वर्णकार को विगत दिनों एक ज्ञापन सौंपा था। जिसमें मांग की गई थी कि कोरोना के कारण चार महीने से फोटोग्राफर खाली बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवधि की लाइसेंस फीस से छूट दी जाए। इसके अलावा सत्र 2021-22 में लाइसेंस फीस में भी उन्हें छूट दी जाए क्योंकि पर्यटकों की संख्या ताजमहल खुलने के बाद भी पांच हजार तक ही सीमित कर दी जाएगी। पूर्व में 60 हज़ार सैलानी ताजमहल पर रोजाना आते थे, जिनसे फोटोग्राफरों की कमाई संभव थी, लेकिन पांच हजार सैलानियों की लिमिट तय करने के बाद उनके पास कमाई का जरिया बेहद कम हो जाएगा।

25 हज़ार की फीस बहुत ज्यादा है। एसोसिएशन के बृजेश गुप्ता ने कहा कि 2019 से पहले के फोटोग्राफरों के लिए लाइसेंस पांच हजार और उसके बाद के लाइसेंस के लिए 25 हजार की फीस बहुत ज्यादा है। दोनों के लिए एक समान पांच हजार की लाइसेंस फीस होनी चाहिए। 

नरेंद्र सिंह के मुताबिक हर दिन रोजी रोटी के लिए काम करते हैं। चार महीने से काम पूरी तरह से बंद है। ऐसे में आर्थिक मदद देने की जगह सरकार लाइसेंस के रूप में अनाप-शनाप पैसे मांग कर उनके सामने संकट खड़ा कर रही है। फोटोग्राफरों का प्रतिनिधिमंडल इस मामले में संस्कृति मंत्री से मिलने के लिए जाएगा।

इस सिलसिले में एक प्रतिनिधिमंडल संस्कृति मंत्री से मिला था जिसके बाद संस्कृति मंत्रालय के मंत्री प्रहलाद सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि 'मुझे विश्व विरासत ताजमहल के फोटोग्राफर बंधुओं का निवेदन मिला था, जिसमें शुल्क कम करने तथा लाइसेंस की अवधि बढ़ाने की मांग की है। मैंने तत्संबंध में महानिदेशक को निर्देश दिए हैं, ताकि आज फैसला हो सके। निर्णय की सूचना शीघ्र मिलेगी'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed