{"_id":"60ecaed28ebc3ed6662eb0d5","slug":"tajmahal-opening-at-6-am-agra-city-news-agr499566535","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सूर्योदय साथ कर सकेंगे ताज का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सूर्योदय साथ कर सकेंगे ताज का दीदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। संगमरमरी ताजमहल सूरज की पहली किरण पड़ते ही जिस सुनहरी लालिमा से दमकता है, उसकी झलक पाने को दुनियाभर के सैलानी बेकरार रहते हैं। सैलानी ताज के इस रंग का दीदार कर सकें, इसके लिए एएसआई ने ताज के समय में बदलाव किया है। सोमवार से ताजमहल सुबह 6 बजे से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। प्रदेश में नाइट कर्फ्यू सुबह 7 बजे तक लागू होने के कारण ताजमहल समेत स्मारक सुबह 7 बजे के बाद ही खोले जा रहे थे। अब रात्रि कर्फ्यू का समय बदलने के बाद सोमवार से सुबह 6 बजे से ताज के दरवाजे खोल दिए गए।
दुनिया का सातवां अजूबा सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सुनहरी आभा लिए नजर आता है। ताज के इस रूप का दीदार करने के लिए दुनियाभर के सैलानी भोर की पहली किरण के साथ ही ताज पर पहुंचते थे। कोरोना संक्रमण के दौर में बंदी के कारण यह संभव नहीं था। रविवार को प्रदेश सरकार ने रात्रि कर्फ्यू के संबंध में नई गाइड लाइन जारी की। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सोमवार से ताजमहल समेत सभी स्मारकों के दीदार का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कर दिया है।
आदेश सभी स्मारकों पर लागू
प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक ताजमहल समेत स्मारकों को पर्यटकों के लिए सुबह 6 बजे से खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पर्यटक पहले की तरह सूर्योदय के समय ताज में प्रवेश कर पाएंगे। - वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद