फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tajmahal and Agra fort to be closed for visitors for two hours on Oct 10th due to Denmark PM visit

आगरा: 10 अक्तूबर को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के लिए दो घंटे बंद रहेगा ताज, वीआईपी रूट पर चलेगा सफाई अभियान

Wed, 06 Oct 2021 10:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 Oct 2021 10:03 PM IST
सार

डेनमार्क पीएम की सुरक्षा के लिए आई एडवांस टीम ने ताजमहल का निरीक्षण कर लिया है। दौरे के कारण रविवार सुबह ताजमहल दो घंटे और आगरा किला एक घंटे के लिए पर्यटकों के लिए बंद किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Tajmahal and Agra fort to be closed for visitors for two hours on Oct 10th due to Denmark PM visit
ताजमहल

विस्तार

ताजमहल और आगरा किला रविवार सुबह पर्यटकों के लिए दो घंटे तक बंद रह सकता है। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिक्सन 10 अक्तूबर को ताजमहल और आगरा किला देखने के लिए आगरा आ रही हैं। उनकी यात्रा से पहले डेनमार्क की सुरक्षा एडवांस टीम ने बुधवार को एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम के साथ ताज और किला का निरीक्षण किया और वीआईपी रूट की व्यवस्थाएं देखीं।

विज्ञापन


डेनमार्क की प्रधानमंत्री के आगरा दौरे के कारण रविवार सुबह ताजमहल दो घंटे और आगरा किला एक घंटे के लिए पर्यटकों के लिए बंद किया जाएगा। गुरुवार को ताजमहल और आगरा किला को बंद करने का समय तय कर दिया जाएगा। वह 9 अक्तूबर को डेनमार्क से सीधे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगी, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए उनका भव्य स्वागत होगा। 
विज्ञापन


रात्रि विश्राम के बाद 10 अक्तूबर की सुबह 6 से 8 बजे तक वह ताज का दीदार कर सकती हैं, जिसके बाद सुबह का नाश्ता कर आगरा किला जा सकती हैं। दोपहर दो बजे वह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी रूट पर चलेगा सफाई अभियान
खेरिया हवाई अड्डे से माल रोड होते हुए फतेहाबाद रोड, ताजमहल पूर्वी गेट रोड पर नगर निगम को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं प्रधानमंत्री की आगरा यात्रा के दौरान वीआईपी रूट पर ट्रैफिक उतनी देर के लिए बंद किया जाएगा, जब उनकी फ्लीट खेरिया से ताज तक निकलेगी। 


दो साल पहले आए थे डेनमार्क के पीएम
दो साल पहले 20 जनवरी 2019 में डेनमार्क के तत्कालीन प्रधानमंत्री लार्स लोएक रासमुसेन भी आगरा ताजमहल और आगरा किला का दीदार करने आए थे। वह भी रात्रि विश्राम कर सुबह ताज और किला देखने गए। ठीक वही कार्यक्रम डेनमार्क की वर्तमान प्रधानमंत्री के लिए तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed