फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav Will Start With Ramayan Play on 18 February in Agra

श्रीराम नाम से होगा ताज महोत्सव का आगाज, ये कलाकार देंगे प्रस्तुति, जानें सभी कार्यक्रम

Wed, 23 Jan 2019 12:49 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 23 Jan 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahotsav Will Start With Ramayan Play on 18 February in Agra
Taj Mahotsav
आगरा में ताज महोत्सव का कार्यक्रम तय हो गया है। 18 फरवरी से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम में आयोजित होने वाले शिल्प, कला और संस्कृति के मेले ताज महोत्सव का आगाज इस साल भी श्रीराम नाम से होगा।
विज्ञापन


उद्घाटन के दिन ही भगवान श्रीराम पर आधारित नृत्य नाटिका 'अवधपुरी से जनकपुरी' का मंचन किया जाएगा। ताज महोत्सव आयोजन समिति ने महोत्सव के उद्घाटन के लिए प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक को आमंत्रित किया है। 
विज्ञापन


शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर होने वाले कार्यक्रम भी तय कर लिए गए हैं। बॉलीवुड सिंगर कुमार शानू, अल्ताफ रजा, जसबीर जस्सी, ऋतु पाठक और ऊषा उत्थुप के कार्यक्रम तय हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम की गूंज के बीच होगा आगाज

ताज महोत्सव आयोजन समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम लगभग तय कर लिए हैं। नाम तय होने के बाद अब इनका प्रचार शुरू हो जाएगा। महोत्सव के लिए शिल्पग्राम मंच को संवारने का काम चल रहा है, वहीं शिल्पग्राम की दीवारों पर भी जल्द ही थीम आधारित पेंटिंग शुरू कर दी जाएंगी। 

दस दिन तक चलने वाले ताज महोत्सव का आगाज 18 फरवरी को श्रीराम पर आधारित नृत्य नाटिका 'अवधपुरी से जनकपुरी' के मंचन से होगा। 19 फरवरी को पारंपरिक परिधानों पर फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। 

भारतीय इंडी-पॉप और पार्श्व गायिका ऊषा उत्थुप का कार्यक्रम 20 फरवरी को होगा। 21 फरवरी को पालीवाल पार्क में देश के नामचीन कवि और शायर जुटेंगे। इसके बाद 22 फरवरी को लाफ्टर नाइट में हास्य कलाकार सुनील पाल, राजा रैंचो, दीपू श्रीवास्तव और पी के मस्त भी आएंगे।

पहली बार आएंगे अल्ताफ रजा

ताज महोत्सव में पहली बार ‘तुम तो ठहरे परदेशी’ फेम गायक अल्ताफ रजा प्रस्तुति देंगे। इनका कार्यक्रम 23 फरवरी को होगा। 24 फरवरी को मुंबई का उड़ान बैंड परफॉर्म करेगा। 

'जलेबी बाई' फेम सिंगर रितु पाठक 24 फरवरी और सिंगर जसवीर सिंह 26 फरवरी को अपनी आवाज से समां बांधेंगे। इनके अलावा पार्श्व गायक कुमार शानू भी महोत्सव की आखिरी शाम 27 फरवरी को अपने रोमांटिक गीत गुनगुनाने आ रहे हैं। 

पालीवाल पार्क में होगा कवि सम्मेलन-मुशायरा

ताज महोत्सव आयोजन समिति तीन साल के बाद आखिर शिल्पग्राम की जगह शहर में ही कवि सम्मेलन-मुशायरा का आयोजन करने पर सहमत हो गई। हालांकि सूरसदन प्रेक्षागृह की जगह पालीवाल पार्क में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा आयोजित किया जाएगा। 

तीन साल से शिल्पग्राम के मुख्य मंच पर आयोजित हो रहे कवि सम्मेलन में श्रोता पहुंच ही नहीं रहे थे। शिल्पग्राम के शहर से दूर होने और देर रात कोई वाहन उपलब्ध न होने के कारण महोत्सव का कवि सम्मेलन फ्लॉप साबित हो रहा था।

ये होंगे कार्यक्रम

तारीख          कार्यक्रम
18 फरवरी    उद्घाटन एवं श्रीराम नृत्य नाटिका
19  फरवरी   पारंपरिक प्रधानों पर फैशन शो
20 फरवरी    पार्श्व गायिका ऊषा उत्थुप
21 फरवरी    कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
22 फरवरी    लाफ्टर नाइट, सुनील पाल, राजा रैंचो
23 फरवरी    गायक अल्ताफ रजा
24 फरवरी    मुंबई के उड़ान बैंड का कार्यक्रम 
25 फरवरी    सिंगर ऋतु पाठक
26 फरवरी    सिंगर जसवीर सिंह जस्सी
27 फरवरी    सिंगर कुमार शानू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed