फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav has been relocated in Agra

Agra News: शिल्पग्राम में नहीं सजेगा ताज महोत्सव...नया स्थान किया गया तय, इतना होगा प्रवेश शुल्क

Sun, 30 Nov 2025 03:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 30 Nov 2025 03:11 PM IST
सार

ताज महोत्सव इस बार शिल्पग्राम में नहीं सजेगा। महोत्सव के लिए नया स्थान तय किया गया है। साथ ही महोत्सव की तैयारियों को लेकर भी मंडलायुक्त ने बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Taj Mahotsav has been relocated in Agra
ताज महोत्सव को लेकर बैठक करते मंडलायुक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताज महोत्सव शिल्पग्राम में नहीं लगेगा। सेल्फी पॉइंट के पास खुले मैदान में 18 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजन होंगे। 50 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क रहेगा। शनिवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ताज महोत्सव समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ है।
विज्ञापन


कला, संस्कृति और व्यंजनों के इस महोत्सव के तहत सदर बाजार, सेल्फी पॉइंट, फतेहपुर सीकरी और बटेश्वर में कार्यक्रम होंगे। पर्यटन विभाग ने बैठक में ताज महोत्सव का एजेंडा प्रस्तुत किया। आयोजन तिथि, स्थल, थीम सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। शिल्पग्राम में जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। इस वजह से ताज महोत्सव का स्थल परिवर्तन हुआ है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

आई लव सेल्फी पॉइंट स्थित मैदान में महोत्सव होगा। पहली बार खुले मैदान में हो रहे महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए मंडलायुक्त ने पर्यटन विभाग को जिलाधिकारी और डीसीपी के साथ कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण का निर्देश दिया है।

आयोजन के लिए उपसमितियां बनाने, तैयारियां शुरू कराने के निर्देश दिए। ताज महोत्सव में प्रवेश टिकट 50 रुपये प्रति व्यक्ति होगी। 3 साल से कम उम्र के लिए टिकट फ्री रहेगी। शिल्प मेला में अस्थाई स्टालों की दरों में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। पार्किंग व्यवस्था कलाकृति मैदान में रहेगी। सदर बाजार, सेल्फी पॉइंट, ग्यारह सीढ़ी, फतेहपुर सीकरी और बटेश्वर में होने वाले कार्यक्रमों सूची बनेगी। 

 
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जल्द बड़े कलाकारों को चयनित करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने मेला स्थल व्यवस्था समिति का अध्यक्ष नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, टेंडर समिति अध्यक्ष एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली को बनाया है। दोनों को सभी स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए कहा है। सभी निविदाएं दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी की जाएंगी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-UP: रफ्तार का कहर...कार ने राैंदे बाइक सवार, दो युवकों की माैत; परिवार में मची चीखपुकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed