फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav from March 20, February 18 on the website

ताज महोत्सव 20 मार्च से, वेबसाइट पर 18 फरवरी

Wed, 09 Feb 2022 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahotsav from March 20, February 18 on the website
आगरा। शिल्प, कला और संस्कृति के संगम ताज महोत्सव का आयोजन दो साल के बाद 20 से 29 मार्च के बीच शिल्पग्राम में होने वाला है। लेकिन यूपी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजन की तारीख 18 से 27 फरवरी ही दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण ताज महोत्सव आयोजन समिति ने महोत्सव की तारीखें 18 फरवरी से बढ़ाकर 20 मार्च कर दी है, लेकिन इसका न तो प्रचार किया और न ही ताज महोत्सव की वेबसाइट पर ही बदला। इससे देशभर के पर्यटक ताज महोत्सव की पुरानी तारीखों की जानकारी पर बुकिंग के लिए पूछताछ कर रहे हैं। होटल संचालकों, टूर ऑपरेटरों की मुश्किल इससे बढ़ गई है।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर ताज महोत्सव की थीम अमृत महोत्सव के रंग ताज महोत्सव के संग रखी गई है। उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र रावत के मुताबिक चुनाव के कारण ताज महोत्सव की तारीखों में बदलाव किया गया है। वेबसाइट लखनऊ से संचालित होती है, जानकारी देकर उसे बदलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में बीते साल कोरोना संक्रमण के कारण ताज महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। 2020 में इसका आयोजन हुआ था। अब दो साल के बाद हो रहे ताज महोत्सव के लिए लोगों में न केवल इंतजार है, बल्कि क्रेज भी है। वर्ष 1992 से महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है। साल 2007, 2012, 2017 और अब 2022 में चुनाव के कारण ताज महोत्सव की तारीखों में बदलाव किया गया है।

कोरोना संक्रमण के कारण दो साल बाद ताज महोत्सव होगा, लेकिन पर्यटन विभाग इसकी सही तारीख का प्रचार तक नहीं कर पा रहा है। वेबसाइट पर 18 फरवरी की तारीख दे रखी है। पर्यटक फोन करके बुकिंग कराने में इसकी जानकारी ले रहे हैं। - संदीप अरोड़ा, अध्यक्ष, आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed