फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav 2022 entry free on Taj Mahal ticket in agra

आगरा: ताजमहल के टिकट पर फ्री में देख सकेंगे ताज महोत्सव, मुख्य सचिव आज करेंगे शुभारंभ

Sun, 20 Mar 2022 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 02:13 PM IST
सार

ताज महोत्सव में तीन साल से कम उम्र के बच्चे व विदेशी पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। स्कूल ड्रेस में 50 बच्चे व 2 शिक्षकों के लिए 500 रुपये का शुल्क तय किया गया है।

विज्ञापन
Taj Mahotsav 2022 entry free on Taj Mahal ticket in agra
ताज महोत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के आंगन में 30वें रंगारंग ताज महोत्सव का उद्घाटन रविवार शाम छह बजे मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र करेंगे। 20 से 29 मार्च तक होने वाले महोत्सव में पहली बार सात जगह मंच सजेंगे, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। पहली बार ताजमहल के टिकट पर पर्यटक ताज महोत्सव देख सकेंगे। तीन साल से कम उम्र के बच्चों और विदेशी पर्यटकों के लिए भी प्रवेश निशुल्क हैं। स्कूल ड्रेस में 50 बच्चों का समूह व दो शिक्षकों को 500 रुपये के रियायती शुल्क पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि ताजनगरी में 1992 से ताज महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस बार थीम आजादी के अमृत महोत्सव संग ताज महोत्सव के रंग है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 50 रुपये का प्रवेश शुल्क है। आयोजन का उद्देश्य भारत की संस्कृति, कला, व्यंजन एवं पर्यटन का प्रसार करना है। महोत्सव के दौरान दस दिनों तक शहर में लघु भारत की झलक दिखाई देगी। डीएम ने बताया कि ताजमहल का टिकट खरीदने वाले पर्यटक  उसी टिकट पर ताज महोत्सव में शामिल हो सकते हैं। उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। ताजमहल का टिकट ही ताज महोत्सव के लिए मान्य होगा। 
विज्ञापन

यहां होंगे आयोजन

- 20 से 29 मार्च तक: शिल्पग्राम परिसर में- हस्तशिल्प, मेला, फूड कोर्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक।
- 21 से 29 मार्च तक: सूरसदन में- नाटक मंचन, 28 को मुशायरा, 29 मार्च को कवि सम्मेलन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक।
- 21 से 29 मार्च तक: मुक्ताकाशीय मंच सदर बाजार में- नृत्य, संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक।
- 25 से 29 मार्च तक: जोनल पार्क में- शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति शाम 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक।
- 21 से 24 मार्च तक: आई लव सेल्फी प्वाइंट- बैंड की प्रस्तुति शाम 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ।
- 21 मार्च को: होटल जेपी पैलेस में- सेमिनार सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक।
- 25 मार्च को: आगरा किला पर कव्वाली एवं वादन शाम 6 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed