फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal reopens for visitors after a long wait of about six months ue to corona pandemic

छह महीने के इंतजार के बाद खुला ताजमहल, सूर्योदय के समय दीदार करने पहुंचे सैलानी

Mon, 21 Sep 2020 07:57 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 21 Sep 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal reopens for visitors after a long wait of about six months ue to corona pandemic
ताजमहल का दीदार करने पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
करीब छह महीने के लंबे इंतजार के बाद सोमवार सुबह आगरा में ताजमहल फिर से खुल गया। सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल खुलने पर सैलानियों ने ताज का दीदार किया। इस दौरान सभी लोग उत्साहित नजर आए। सैलानी ताज के साथ तस्वीरें और सेल्फी खिंचाते नजर आए।
विज्ञापन


छह महीने के बाद खुले ताजमहल में प्रवेश के कई नियमों में कोरोना के मद्देनजर बदलाव किए गए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा जांच भी कोरोना संक्रमण के कारण बदल दी गई है। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सीआईएसएफ सैलानियों की सुरक्षा जांच स्पर्श मुक्त तरीके से कर रही है। किसी भी पर्यटक को छुआ नहीं जा रहा है और मेटल डिटेक्टर के बाद हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की कब्र वाले मुख्य गुंबद में प्रवेश के लिए एक बार में 5-5 पर्यटकों को अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है। दक्षिणी गेट से गुंबद में प्रवेश हो रहा है और यमुना नदी के किनारे उत्तरी गेट से पर्यटकों को बाहर निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों को करना होगा इन नियमों का पालन-
- पर्यटकों को मास्क और फेस कवर लगाना होगा।   
- प्रवेश देने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।    
- स्मारकों में प्रवेश, निकास के अलग रूट होंगे।   
- स्मारक में ग्रुप फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होगी।  
- लाइसेंस धारक गाइड, फोटोग्राफर काम कर सकेंगे।  
- स्मारकों में प्रवेश ऑनलाइन ई-टिकट से मिलेगा।  
- पार्किंग समेत सभी भुगतान डिजिटल पेमेंट से।  
- स्मारक में खाने का सामान नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed