फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal will Closed Two Hours On Saturday For Myanmar President Visits

ताजमहल का दीदार करने पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति, दो घंटे तक आम पर्यटकों का प्रवेश बंद

Sat, 29 Feb 2020 01:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 29 Feb 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal will Closed Two Hours On Saturday For Myanmar President Visits
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंत अपनी पत्नी डाऊ चोचो के साथ ताजमहल पहुंच गए हैं। वो करीब एक घंटे तक ताज में भ्रमण करेंगे। इस कारण ताजमहल आम पर्यटकों के लिए दोपहर 12 बजे से बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंट का विमान करीब 12 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर उतरा। यहां उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के काफिले के कारण खेरिया से ताजमहल के मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।
विज्ञापन


वीवीआईपी विजिट के कारण ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इस सप्ताह में दूसरी बार पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भ्रमण के कारण ताजमहल दोपहर 12 बजे ही आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

ताजमहल के दीदार के लिए म्यांमार के राष्ट्रपति के शनिवार को आगरा आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनकी फ्लीट के खेरिया से ताजमहल आने और जाने के दौरान रूट पर पुलिस फोर्स तैनात है। 

इससे पूर्व शुक्रवार को ताजमहल की बंदी के दिन पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों के साथ ताजमहल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed