फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal temple worship sought to explain

ताजमहल को मंदिर बता पूजा की अनुमति मांगी

Thu, 09 Apr 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 09 Apr 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल को अग्रेश्वर नाथ महादेव नागेश्वर विराजमान मंदिर बताकर इसके बंद हिस्सों को खोलने और पूजा करने की अनुमति देने की मांग को लेकर लखनऊ के अधिवक्ता हरीशंकर जैन ने निजी परिवाद दाखिल किया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां दाखिल वाद में पुरातत्व विभाग, गृह मंत्रालय और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को पक्षकार बनाया गया है। न्यायालय ने सुनवाई के लिए 13 मई की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया है कि यहां लार्ड शिव का भव्य मंदिर था, जिसका नाम तेजोमहालय था। 11वीं शताब्दी में जयपुर के राजा जय सिंह ने मंदिर का निर्माण कराया था। इसे मुगल शहंशाह शाहजहां ने राजा जय सिंह से जबरिया ले लिया था। यह एक अष्टकोणीय इमारत है। कलश लगा है, तमाम हिंदू चिह्न हैं। बेसमेंट वर्षों से बंद है। लिहाजा इसके बंद हिस्से खोले जाएं और हिंदुओं को पूजा-पाठ की अनुमति मिले। नमाज बंद की जाए।
विज्ञापन

परिवाद में मुख्य वादी अग्रेश्वर नाथ महादेव नागेश्वर विराजमान हैं और उनके वाद मित्र के रूप में हरीशंकर जैन, अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री, पंकज वर्मा, सुधा शर्मा राहुल श्रीवास्तव हैं। मामले की पैरवी अधिवक्ता राजेश कुलश्रेष्ठ (आगरा), अजय पांडे (लखनऊ) करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed