फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal or Tejomahalaya Whether Jalabhishek will take place or not decision may come on 16th

UP News: ताजमहल या तेजोमहालय! जलाभिषेक होगा या नहीं...16 को आ सकता है फैसला

Sat, 14 Sep 2024 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 09:44 AM IST
सार

ताजमहल को तेजोमहालय बताते हुए यहां जलाभिषेक और पूजा करने के लिए योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने वाद दायर किया है। इस मामले में 16 सितंबर को फैसला आ सकता है।
 

विज्ञापन
Taj Mahal or Tejomahalaya Whether Jalabhishek will take place or not decision may come on 16th
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल या तेजोमहालय में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजन की मांग करते हुए योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने वाद दायर किया है। उन्होंने कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति के लिए प्रार्थनापत्र दाखिल किया है। शुक्रवार को लघुवाद न्यायालय में न्यायाधीश मृत्युंजय श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। मामले में 16 सितंबर को फैसला आ सकता है।
विज्ञापन




शुक्रवार को सुनवाई के दौरान प्रतिवादी एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल की तरफ से अधिवक्ता ने आपत्ति दाखिल की। कहा कि डॉक्टर राजकुमार पटेल सरकारी अधिकारी हैं। उन पर मुकदमा नहीं चल सकता। वाद को खारिज कर भारत सरकार को इसमें प्रतिवादी बनाया जाए।
विज्ञापन


वहीं वादी पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि धारा 80 में नोटिस देकर सरकारी अधिकारी पर मुकदमा हो सकता है। साथ ही भारत सरकार को प्रतिवादी बनाने के लिए सहमति जताई। दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed