फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal Moon Night View New system starts from 13 August Agra

ताजमहल रात्रि दर्शन करने के लिए यह होगा बदलाव, देखने से पहले जानें 'नई व्यवस्था'

Sun, 11 Aug 2019 11:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 11 Aug 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Moon Night View New system starts from 13 August Agra
शरद पूर्णिमा पर ताजमहल की दीदार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के रात्रि दर्शन (नाइटव्यू) की व्यवस्थाओं में 15 साल बाद बदलाव किया गया है। 13 अगस्त से शुरू हो रहे ताजमहल के नाइटव्यू के दौरान पर्यटकों की चेकिंग पूर्वी गेट की जगह पाठक प्रेस से सटे रेवती के बाड़े में बने नए टर्न स्टाइल गेट परिसर में होगी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने नाइटव्यू के लिए नई व्यवस्थाओं को तय किया है।
विज्ञापन


पूर्णिमा पर पांच रातों में ताजमहल के दीदार की व्यवस्था 2004 में शुरू की गई थी। पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन बाद रात में 8:30 बजे से रात 12:30 बजे तक आठ बैच में ताजमहल के दीदार की अनुमति है।
विज्ञापन


हर बैच में 50 पर्यटकों को ताज के रात्रि दर्शन का मौका मिलता है। इन पर्यटकों की चेकिंग के लिए पूर्वी गेट पर नगर निगम की इमारत में स्कैनर और डीएफएमडी लगाया गया था, जो 15 साल के लंबे अंतराल में जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने नाइटव्यू के दौरान चेकिंग के लिए पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े में लगाए गए सिक्योरिटी सिस्टम का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। 13 से 17 अगस्त तक रेवती के बाड़े में ही पर्यटक प्रवेश कर चेकिंग कराएंगे। 

इसके सामने ताज सुरक्षा पुलिस का बैरियर भी है, जहां से नाइटव्यू के दौरान पर्यटकों का प्रवेश बंद किया जाता है। सीआईएसएफ पहले ही पूर्वी गेट की जगह रेवती के बाड़े में चेकिंग की सिफारिश कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed