{"_id":"5d4fa87e8ebc3e6cd9047f72","slug":"taj-mahal-moon-night-view-new-system-starts-from-13-august-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल रात्रि दर्शन करने के लिए यह होगा बदलाव, देखने से पहले जानें 'नई व्यवस्था'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल रात्रि दर्शन करने के लिए यह होगा बदलाव, देखने से पहले जानें 'नई व्यवस्था'
Sun, 11 Aug 2019 11:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर ताजमहल की दीदार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के रात्रि दर्शन (नाइटव्यू) की व्यवस्थाओं में 15 साल बाद बदलाव किया गया है। 13 अगस्त से शुरू हो रहे ताजमहल के नाइटव्यू के दौरान पर्यटकों की चेकिंग पूर्वी गेट की जगह पाठक प्रेस से सटे रेवती के बाड़े में बने नए टर्न स्टाइल गेट परिसर में होगी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने नाइटव्यू के लिए नई व्यवस्थाओं को तय किया है।
पूर्णिमा पर पांच रातों में ताजमहल के दीदार की व्यवस्था 2004 में शुरू की गई थी। पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन बाद रात में 8:30 बजे से रात 12:30 बजे तक आठ बैच में ताजमहल के दीदार की अनुमति है।
हर बैच में 50 पर्यटकों को ताज के रात्रि दर्शन का मौका मिलता है। इन पर्यटकों की चेकिंग के लिए पूर्वी गेट पर नगर निगम की इमारत में स्कैनर और डीएफएमडी लगाया गया था, जो 15 साल के लंबे अंतराल में जर्जर हो चुका है।

एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने नाइटव्यू के दौरान चेकिंग के लिए पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े में लगाए गए सिक्योरिटी सिस्टम का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। 13 से 17 अगस्त तक रेवती के बाड़े में ही पर्यटक प्रवेश कर चेकिंग कराएंगे।
इसके सामने ताज सुरक्षा पुलिस का बैरियर भी है, जहां से नाइटव्यू के दौरान पर्यटकों का प्रवेश बंद किया जाता है। सीआईएसएफ पहले ही पूर्वी गेट की जगह रेवती के बाड़े में चेकिंग की सिफारिश कर चुकी है।
इसके सामने ताज सुरक्षा पुलिस का बैरियर भी है, जहां से नाइटव्यू के दौरान पर्यटकों का प्रवेश बंद किया जाता है। सीआईएसएफ पहले ही पूर्वी गेट की जगह रेवती के बाड़े में चेकिंग की सिफारिश कर चुकी है।