फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal mausoleum now dropped stone turret

ताजमहल में अब मकबरे के बुर्ज से गिरा पत्थर

Thu, 07 May 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 07 May 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
 10 दिन पहले भूकंप के झटकों के दौरान ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार से पत्थर टूटकर गिरे तो अब पूर्वी गेट पर शाहजहां की बेगम के मकबरे पर हादसा हुआ। भूकंप के झटकों के बाद ताजमहल शायद कमजोर हुआ है। बुधवार सुबह सरहिंदी बेगम मकबरे के बुर्ज से रेड सैंड स्टोन का बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा। इससे हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि सुरक्षा जांच कतार में एकदम ठीक नीचे कोई सैलानी नहीं था। महज चार साल पहले ही इस मकबरे की मरम्मत 25 लाख रुपये में कराई गई थी। एएसआई अधिकारी अब यह कहते हुए बच रहे हैं कि बंदरों के उत्पात के चलते शायद पत्थर गिरा है। फिलहाल जांच कराई जाएगी, इसके बाद ही पता चलेगा कि पत्थर कैसे टूटकर गिरा।
विज्ञापन

मकबरे में बने सीआईएसएफ कंट्रोल रूम परिसर में बुर्ज के छज्जे से जिस समय लाल पत्थर गिरा, उस समय नीचे कोई सैलानी नहीं था। एएसआई अधिकारियों को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। हाल में ही संसदीय समिति ने ताजमहल के संरक्षण पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद एएसआई महानिदेशक सहित कई अधिकारियों ने ताज का दौरा किया था। जिस बुर्ज का पत्थर गिरा है, उस मकबरे का 2011 में 25 लाख रुपये से संरक्षण कराया गया था।
विज्ञापन


वीक एंड होता तो होते कई घायल
ताज देखने के लिए वीकएंड पर 35 से 40 हजार सैलानी उमड़ते हैं, लेकिन पहले तीन दिन यानी सोमवार, मंगलवार और बुधवार को महज 12 से 15 हजार पर्यटक ही आते हैं। बुधवार को लू के प्रकोप के चलते सैलानी भी कम थे, इस वजह से सुरक्षा जांच कतार में कोई पर्यटक नहीं था। जहां पत्थर गिरा वहां अक्सर सैलानी सुरक्षा कतार में होते हैं। रविवार को पत्थर गिरता तो कई सैलानी घायल हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहजहांनी चूने की जगह सीमेंट, रेत
मुगलिया दौर में रेड सैंड स्टोन और मार्बल से बनाई गई इमारतों के मजबूत जोड़ के पीछे शाहजहांनी चूना था। एक दशक पहले तक एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) चूने का प्रयोग ही करता था, लेकिन अब सीमेंट में ही लाल रंग मिलाकर धरोहरों का संरक्षण किया जा रहा है। यहां तक कि लाइम प्लास्टर की जगह एएसआई अधिकारी ही व्हाइट पुट्टी का प्रयोग करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed