फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal Closed After Information Army And Police Search Strarts

ताजमहल में विस्फोट होने की धमकी के बाद चला सर्च अभियान, नहीं मिला बम, फोन करने वाला गिरफ्तार

Thu, 04 Mar 2021 12:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Mar 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Closed After Information Army And Police Search Strarts
ताजमहल में चेकिंग करते जवान - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कंट्रोल रूम पर सुबह 10:00 बजे पुलिस को एक व्यक्ति ने ताज महल के अंदर बम रखे होने की सूचना दी। इसकी जानकारी से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ पहुंच गए। बीडीएस की दो टीमों को बुला लिया गया है। सीआईएसएफ कमांडेंट को भी जानकारी दी गई है। ताज महल के अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाला गया। इस दौरान चेकिंग भी की गई और करीब 1 घंटे तक ताजमहल के चप्पे-चप्पे में तलाशी की गई। 

विज्ञापन


मगर, कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि किसी व्यक्ति ने फर्जी सूचना दी थी। इसके बाद चेकिंग कराई गई। मगर, कोई विस्फोटक नहीं मिला है। सूचना देने वाले की पहचान हो गई है। फिरोजाबाद के युवक ने कॉल किया था। विमल नाम के इस युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यटकों के लिए खुला ताज
सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ताजमहल को फिर से 11: 23 बजे खोल दिया गया। बम होने की फर्जी सूचना देने वाले की पहचान फिरोजाबाद जनपद में हुई है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि युवक विमल को पकड़ लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। आईजी रेंज आगरा ए सतीश गणेश ने बताया कि ताजमहल पर फर्जी सूचना देने वाले युवक विमल को पकड़ा है और उससे पूछताछ की है। युवक की मानसिक स्थिति के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।


सूर्योदय से खुलता है ताजमहल
गौरतलब है कि ताजमहल को सूर्योदय के समय खोला जाता है और सूर्यास्त के समय बंद किया जाता है। गुरुवार को भी ताजमहल को सूर्योदय के समय खोला गया था। पर्यटक सुबह के समय ताजमहल की खूबसूरती को निहारने के लिए आ रहे थे। लेकिन कुछ ही देर में अचानक ताजमहल में सीआईएसएफ के जवान और पुलिस के जवान पहुंच गए। बड़ी संख्या में पुलिसबल की हलचल से ताजमहल के अंदर मौजूद सैलानियों में खलबली मच गई। वहीं जवानों ने ताजमहल में मौजूद सभी पर्यटकों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। चंद मिनटों में समूचे ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया। 


पुलिसबल ने बंद कराए दोनों दरवाजे
ताजमहल में प्रवेश और निकास के लिए दो दरवाजे बने हैं। पुलिसटीम ने सैलानियों को ताजमहल से बाहर निकालने के बाद ताज के दोनों दरवाजे बंद करा दिए। सैलानियों के लिए टिकट खिड़की भी बंद कर दी गई। दूर दराज से आए सैलानी परेशान दिखे। 

दो तरह के टिकट है ताजमहल पर
बता दें कि ताजमहल पर सैलानियों के लिए दो प्रकार के टिकट की व्यवस्था है। मुख्य गुंबद देखने के लिए दो सौ रुपये का शुल्क रखा गया है। वहीं 50 रुपये सामान्य दर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed