फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal agra news: young man arrested for bomb threat call

आगरा: सेना भर्ती निरस्त होने पर युवक ने दी थी ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार

Fri, 05 Mar 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Mar 2021 12:03 AM IST
सार

  • ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने दो घंटे तक चेकिंग की। हर उस चीज को देखा, जिसमें बम रखा होने की आशंका थी। कहीं भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
Taj Mahal agra news: young man arrested for bomb threat call
ताजमहल में जांच करते सैन्यकर्मी, आरोपी विमल (दायें) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर गुरुवार को ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक विमल, यहीं पर नहीं रुका। उसने कहा था कि राम तेज हॉस्पिटल में भी बम लगाया है। प्रयागराज और लखनऊ की छावनी में बम फटेंगे। 

विज्ञापन


उससे पूछा गया कि वह कहां से बोल रहा है, तो राजा मंडी के पास तोता का ताल बताया। इसके बाद उसने फोन काट दिया। उसे पुलिस ने फोन किया तो यह मोबाइल स्विच ऑफ था। लोकेशन ट्रेस की गई तो फिरोजाबाद की निकली।
विज्ञापन


उसने धमकी देने के साथ इसकी वजह भी बताई। सेना की जो भर्ती निकली थी, उसे कैंसिल कर दिया। हम लोगों ने बहुत मेहनत की थी। पेपर लीक कर दिया है। सारी मेहनत खराब हो गई है। अब बम फटेंगे तो सारे सेना वालों को यहां आना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने वाले को 120 पुलिसकर्मी साढ़े तीन घंटे में पकड़ पाए
धमकी देने वाले युवक को 120 पुलिसकर्मी साढ़े तीन घंटे में ढूंढ पाए। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी ने खुद को तोता का ताल पर बताया था। इस पर लोहामंडी पुलिस उसकी तलाश में लग गई मगर वह नहीं मिला। इस बीच ताज सुरक्षा में तैनात पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया। 

सीओ सदर राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने तलाशी ली जा रही थी। सर्विलांस, एसओजी टीम को भी लगाया। आईजी ए सतीश गणेश ने फिरोजाबाद के एसएसपी को जानकारी दी। आठ से 11:30 बजे तक चले ऑपरेशन में उसे पकड़ा गया। इसमें फिरोजाबाद पुलिस की मदद भी ली गई।

कब क्या हुआ
सुबह 7 : 41 बजे - ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी।
सुबह 7 : 45 बजे - कंट्रोलरूम से फोन आया, लोहामंडी पुलिस हरकत में आई।
सुबह 8 : 00 बजे - बीडीएस ने पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी।
सुबह 8 : 30 बजे - ताजमहल परिसर का चप्पा-चप्पा देखा।
सुबह 9 : 30 बजे - ताजमहल परिसर से पर्यटकों को बाहर निकाला।
सुबह 11 : 23 बजे - ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश शुरू किया।
दोपहर 12 : 00 बजे - आरोपी विमल कुमार को पकड़ लिया।

जिस अस्पताल में चल रहा था उपचार, उसे भी उड़ाने की धमकी दी
विमल ने जिस रामतेज हॉस्पिटल को उड़ाने की धमकी दी, उसमें उसका उपचार चल रहा है। वह दवा लेने के लिए आता है। यह राजामंडी के पास तोता के ताल पर है। उसने कहा कि अस्पताल पर पुलिस लगा दो, चेकिंग कराओ। 

पकड़े जाने पर पूछताछ हुई तो उसने कहा कि उसे आगरा में दो ही जगह के नाम जानता है, ताजमहल और रामतेज हॉस्पिटल, इसलिए दोनों के नाम ले दिए। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि वह मनोरोगी होने का ड्रामा कर रहा हो। इस बारे में जांच की जा रही है।

पांच धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
थाना लोहामंडी में एसआई देवव्रत ने मुकदमा लिखाया है। इसमें उन्होंने लिखा कि जब धमकी दी गई, तब यह वायरलेस पर सुनी गई। इससे आम जनमानस में भी भय का माहौल पैदा हो गया। आरोपी ने खुद को तोता के ताल, राजामंडी के पास पर खड़ा होना बताया था। इस पर पुलिस टीम गई। मगर, वह नहीं मिला। फोन पर भी लोकेशन नहीं बताई। उसकी धमकी से पर्यटक दहशत में आ गए।

ये धाराएं लगाईं हैं
- 153 बी: राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला कोई कार्य करना। दोष सिद्ध होने पर तीन से पांच वर्ष तक के कारावास की सजा का प्रावधान।   
- 507: धमकी का स्थान छिपाना। 
- 177: लोकसेवक को फर्जी सूचना देना। 
- 182: लोकसेवक को झूठी सूचना, इसलिए देना जिससे की वो अपनी शक्ति का प्रयोग दूसरे को नुकसान पहुंचाने के लिए करे। 
- 505 (2): ऐसी झूठी सूचना देना, जिससे विभिन्न वर्ग के लोगों में शत्रुता, घृणा या वैमनस्यता पैदा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed